Pele Hospitalized: महान फुटबॉलर पेले की हालत में सुधार नहीं, बेटे ने भावुक पोस्ट किया शेयर

Pele Hospitalized: कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वह इस समय साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने क्रिसमस का त्योहार भी यहीं सेलिब्रेट किया है। उनके स्वास्थ्य को देखकर परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पेले का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। इसके चलते उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है।

बेटे ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। पेले के किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे। उनको एडिन्हो के नाम से जाना जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, ”पापा… मेरी ताकत आप हैं।”

पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/Cmj26ufO-T7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=01670905-18e1-4197-9cd3-d7103d671583

परिवार के साथ अस्पताल में ही मनाया क्रिसमस

बता दें कि अब दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में पहुंचने लगे हैं। उनके परिवार ने रविवार के दिन अस्पताल में ही क्रिसमस मनाया था। वहीं, रविवार को सुबह पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। इस पोस्ट में नैसिमेंटो ने लिखा- “कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ…यही क्रिसमस का सार है। क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद…आभार और प्रेम। इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। मैरी क्रिसमस।“

ये भी पढ़ें: पुलिस ले रही आफताब का वॉयस सैंपल, आवाज का ऑडियो सबूत से होगा मिलान

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago