Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सRishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, शरीर पर कई...

Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। वह दिल्ली से रुड़की के लिए जा रहे थे। क्रिकेटर की कार ऋषभ की गाड़ी रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई थी। पंत के पैर और माथे पर गंभीर चोट लगी है। क्रिकेटर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।

दिल्ली से जा रहे थे रुड़की

बता दें कि ऋषभ पंत को इंजरी के चलते टीम इंडिया ने ब्रेक दिया था। एक जानकारू के मुताबिक पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। वह रुड़की के हम्मदपुर झाल पहुंचे ही थे की वहां उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

माथे, पीठ और पैर पर आई चोट

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है।

कार में लग गई थी आग

बता दें कि ऋषभ पंत की कार एक रेलिंग से टकरा गई थी। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। हालांकि इससे पहले ऋषभ को कार से निकाल लिया गया था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बता दें कि उनको दिल्ली रोड पर सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और राहुल गांधी ने जताया दुख

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular