Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सRishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेन और...

Rishabh Pant Accident: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की गाड़ी का शुक्रवार को तड़के बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। या दर्दनाक हादसा रूड़की के पास हो गया था। ऋषभ पंत का अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नॉर्मल आई नॉर्मल आई

मिली जानकारी के अनुसार पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं। ऐसें में उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था। अब इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। बता दें कि रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल आई है।

आज होगा टखने-घुटने का MRI स्कैन

डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि ऋषभ पंत की अब भी कई और जांचें की जानी है। उनके टखने और घुटने का भी MRI स्कैन होना था। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी आई हुई थी। अब यह स्कैन आज हो सकता है।

डॉक्टर्स ने बताई पंत की स्थिति

बता दें कि हादसे में ऋषभ पंत के चेहरे पर चोट आई थी। शरीर पर कई जगह कटे-फटे घाव और कुछ खरोंचें भी आईं। अब इन्हें ठीक करने के लिए पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी हुई है। डॉक्टर्स के अनुसार पंत की स्थिति अभी ठीक है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, छपरा में 80 से ज्यादा लोगों की गई थी जान

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular