होम / Rishabh Pant: एक्सीडेंट के बाद पंत ने मदद करने वाले लड़कों कहा शुक्रिया, किया ये ट्वीट

Rishabh Pant: एक्सीडेंट के बाद पंत ने मदद करने वाले लड़कों कहा शुक्रिया, किया ये ट्वीट

• LAST UPDATED : January 17, 2023

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का रुड़की जाते समय दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हादसे के बाद दो लड़कों ने उनकी काफी मदद की थी। क्रिकेटर के लिए वे दोनों देवदूत बनकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने इन दोनों से मुलाकात की थी। वहीं, अब पंत ने रजत कुमार और नीशू कुमार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए शुक्रिया कहा है। ऋषभ ने इन दोनों लड़कों के लिए एक ट्वीट करते हुए खुद को उनका कर्जदार बताया है।

नीशू और रजत को कहा शुक्रिया

बता दें कि ऋषभ पंत नए साल से ठीक पहले दुबई से दिल्ली आए थे और अपने घर रुड़की के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में ही उनके साथ एक सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट के बाद उनकी नीशू और रजत ने काफी मदद की थी। इन दोनों ने मिलकर पंत को अस्पताल तक पहुंचाने का पूरा इंतजाम किया था। क्रिकेटर ने दोनों से मुलाकात की है। उन्होंने उनके लिए एक ट्वीट भी किया है, जिसमें दोनों को शुक्रिया कहा है।

पंत ने दोनों की फोटो की शेयर

ऋषभ पंत ने रजत और नीशू की फोटो शेयर की और ट्वीट कर लिखा कि ”मैं हर किसी को व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया कहने में सक्षम नहीं हूं। लेकिन मैं इन दोनों हीरोज़ को शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिन्होंने एक्सीडेंट के बाद मेरी मदद की और सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाना सुनिश्चित किया। रजत कुमार और नीशू कुमार, थैंक्यू। मैं आपका हमेशा कर्जदार रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसे के बाद ऋषभ पंत ने किया पहला ट्वीट, सभी को कहा शुक्रिया

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox