Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सRishabh Pant: दर्दनाक हादसे के बाद ऋषभ पंत ने किया पहला ट्वीट,...

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पहला ट्वीट सामने आया है। क्रिकेटर ऋषभ पंत ने मुश्किल समय में साथ देने के लिए फैंस और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का शुक्रिया कहा है। पंत ने ट्वीट में कहा है कि उनकी रिकवरी का रास्ता खुल गया है और वह आगे की चुनौती के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

पंत ने ट्वीट कर सभी को कहा शुक्रिया

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ता करवाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अब ऋषभ पंत ने हादसे के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर सभी को शुक्रिया कहा है। साथ ही पंत ने कहा कि मेरी सर्जरी सफल रही। अब मैं तेजी से रिकवरी कर रहा हूं और अगली चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।

पंत कब होंगे टीम इंडिया में शामिल

भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ ही सरकार को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, सरकार से मुश्किल वक्त में काफी साथ मिला। उनके इस ट्वीट के बाद फैंस जोश से भर गए हैं। फैसं जल्द से जल्द पंत के फिट होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत लगभग 18 महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पंत आईपीएल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के अलावा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में शामिल नही होंगे।

ये भी पढ़ें: रेल ट्रैफिक ब्लॉक के चलते होगी यात्रियों को परेशानी, इन रेलवे रूटों पर ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular