Monday, July 8, 2024
Homeबड़ी खबरएशिया कप जीतने पर पीएम मोदी समेत इन बड़े नेताओं ने दी...

India News (इंडिया न्यूज़) : भारत आठवीं बार एशिया कप का चैम्पियन बन चूका है। खिताबी मुकाबले में भारत ने श्री लंका को 10 विकेट से रौंद दिया है। इस मुकाबले में लंकाई टीम ने भारतीय टीम के आगे पहले बल्लेबाजी में घुटने टेका। लंका टीम की ओर से मिले 51 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने नाबाद 27 तो ईशान किशन ने 23 रन बनाये। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर एक तरफ पुरा देश उत्सव बना रहा है, तो वहीं पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दिया है।

पीएम ने दी बधाई

टीम इंडिया द्वारा एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। भारत की जीत पर पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, अच्छा खेला टीम इंडिया! एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया है।

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनायें

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की जीत पर लिखा, “Asia Cup 2023 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत शुभकामनाएं! यह विजय ऐतिहासिक है। आप सभी पर हमें गर्व है। जय हिंद!”

नितिन गडकारी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी ने लिखा, ” ऐतिहासिक 8वीं एशिया कप जीत पर #TeamIndia को बधाई! श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में त्रुटिहीन प्रदर्शन ने असाधारण टीम वर्क और क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाजों को उनकी सटीकता और दृढ़ संकल्प के लिए विशेष बधाई,”

राजनाथ सिंह ने भी दी टीम इंडिया को बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की जीत पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “एशिया कप फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। यह श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत थी। टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया, खासकर मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी। कुल मिलाकर एक यादगार जीत।”

ALSO READ ; “नहीं कटेगा चालान..” मोहम्मद सिराज के 6 विकेटों सनसनी पर दिल्ली पुलिस के रिएक्शन ने लूटी महफिल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular