होम / CWG 2022 Day 4 India Schedule: आज भारत को वेटलिफ्टिंग में अजय-हरजिंदर से पदक की उम्मीद, हॉकी टीम पर भी नजर

CWG 2022 Day 4 India Schedule: आज भारत को वेटलिफ्टिंग में अजय-हरजिंदर से पदक की उम्मीद, हॉकी टीम पर भी नजर

• LAST UPDATED : August 1, 2022

CWG 2022 Day 4 India Schedule:

नई दिल्ली: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार आगाज हुआ है। इंडिया ने गेम्स के तीसरे दिन दो गोल्ड मेडल हासिल किए। अब तक भारत तीन गोल्ड और 6 पदक जीत चुका है। हालांकि अभी तक ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही जीते गए हैं। आज भारत दूसरे खेलों में भी मेडल जीत सकता है।

भारत की टक्कर इंग्लैंड से

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल की अंक तालिका में भारत 5वें स्थान पर है। वहीं, चौथे दिन भारत को मेडल टेली में इससे भी ऊपर जाने की उम्मीद है। हालांकि भारत के लिए ये चौथा दिन भी वेटलिफ्टिंग में महत्वपूर्ण गेम रहने वाला है क्योंकि अजय सिंह 81 किलोग्राम वर्ग में भारत की तरफ से गोल्ड मेडल के लिए दावा पेश करेंगे। ये मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इसके अलावा मेंस हॉकी में भारत की टक्कर इंग्लैंड के साथ होगी।

जूडो में भारत के विजय कुमार

बता दें की जूडो में दोपहर 2.30 बजे 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के विजय कुमार रिंग में नजर आएंगे। भारतीय एथलीट साजन प्रकाश दोपहर 3.39 मिनट पर एक्वेटिक्स स्वीमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 100 मीटर बटरफ्लाय हीट 6 में मेडल के लिए तैयार रहेंगे।

बॉक्सिंग के लिए बेहद अहम दिन

आज के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में देर रात तक भी भारत के लिए मेडल की संभावनाएं बनी रहेंगी। वहीं, भारत की हरजिंदर कौर रात 11 बजे महिलाओं के 71 किलोग्राम भारवर्ग में मैदान में नजर आएंगी। दूसरी तरफ देर रात 12.46 पर एक्वेटिक्स स्वीमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 50 मीटर फ्री स्टाइल S7 फाइनल में निरंजन मुकुंदन भारत की तरफ से दावा करेंगे।

भारत की बैडमिंटन में मिक्स्ड डबल्स टीम रात के 10 बजे सेमीफाइनल के लिए खेलती दिखेगी। भारत के लिए आज का दिन बॉक्सिंग में बेहद अहम रहने वाला है। शाम 4.45 पर 48 से 51 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए मेडल की बड़ी उम्मीद अमित पंघाल मैदान में नजर आएंगे। शाम 6 बजे 54 -57 किलोग्राम भारवर्ग में मोहम्मद अपनी किस्मत आजमाते दिखेगें। 75 -80 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के आशीष कुमार मैदान में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: आज कम हुए कमर्शियल LPG के दाम, जानिए दिल्ली में कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox