Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरघुटने में चोट के कारण Asian Games 2023 से हुई बाहर विनेश...

India News (इंडिया न्यूज़) : पहलवान विनेश फोगाट इस बार के एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेंगी। घुटने में चोट लगने के कारण विनेश ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बता दें, विनेश फोगाट ने खुद जानकारी दी है कि घुटने में चोट के चलते वह झांगझू में होने वाली एशियाई गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी। अपनी चोट के बारे में बताते हुए विनेश फोगाट ने कहा है कि चोट के कारण उन्हें सर्जरी करवाने की जरुरत है।

ट्रायल में मिली छूट पर था बवाल

मालूम हो, इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट को बजरंग पूनिया के साथ बिना ट्रायल के ही एशियाई खेलों के लिए चयन कर लिया गया था। जिसके बाद उनके चयन पर काफी विवाद हुआ था। कई पहलवान इसके खिलाफ कोर्ट भी पहुंचे थे। हालाँकि,कोर्ट ने उन्हें झटका देते हुए उनके सिलेक्शन पर रोक नहीं लगाई थी। लेकिन अब विनेश ने घुटने में चोट के कारण खुद ही टूर्नामेंट से अलग कर लिया है।

मेरी सर्जरी होगी ; विनेश फोगाट

बात दें, विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा कि, मैं एक बुरी खबर शेयर करना चाहती हूं। 13 अगस्त 2023 को ट्रेनिंग के दौरान मेरे बाएं पैर के घुटने में चोट लग गई थी। कई स्कैन हुए और डॉक्टरों की देखभाल के बाद सिर्फ सर्जरी ही इसे सही करने का विकल्प बताया गया है। 17 अगस्त को मुंबई में मेरी सर्जरी करानी होगी।

also read; प्रधानमंत्री मोदी का भाषण फेयरवेल स्पीच जैसा प्रतीत हुआ ; सौरभ भारद्वाज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular