स्पोर्ट्स

World Cup 2023: पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास भारत से हुईं निष्काषित, हिन्दू देवी-देवताओं का किया था अपमान

India News (इंडिया न्यूज़) : पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास को भारत से निष्काषित कर दिया गया है। वो यहां ICC वर्ल्ड कप 2023 में एंकरिंग करने आई थीं। हालांकि, भारत से निकाले जाने के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएंगी। बता दें, जैनब अब्बास के खिलाफ ये कार्रवाई उनके हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने की वजह से की गई है। अब ऐसी खबर है कि जैनब फिलहाल दुबई में हैं।

9 साल पहले हिन्दू देवी -देवताओं का किया था अपमान

सामने आई जानकारी के अनुसार, जैनब अब्बास पर कार्रवाई तब की गई जब वकील विनीत जिंदल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बता दें, ये शिकायत जैनब के पुराने ट्विट्स को लेकर थी, जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ काफी कुछ लिखा था। शिकायत करने वाले वकील जिंदल के मुताबिक जैनब ने ये ट्विट 9 साल पहले यूजर नेम “Zainablovesrk” से किए थे, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर “ZAbbas Official,” कर लिया।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में दर्ज हुई शिकायत

बता दें, न सिर्फ जैनब को भारत से निकला गया है, बल्कि उनके खिलाफ शिकायत दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हिन्दू मान्यताओं का अपमान करने के मामले में उन पर आईपीसी की धारा 153A, 295, 506 और 121 लगाई गई है। अब खबर यह है कि आईसीसी ने उन्हें वर्ल्ड कप के प्रजेन्टर की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

also read ; नोएडा में दुकान से 9 लाख के प्रोटीन पाउडर की चोरी ; दिल्ली की गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago