Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiWPL 2024: दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया बदलाव,...

WPL 2024: दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया बदलाव, गुजरात सबसे निचले पायदान पर पहुंचा

India News(इंडिया न्यूज़), WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हरा दिया। इस मैच में कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में टॉप पर कब्जा कर लिया है। जबकि तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। दिल्ली ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं। गुजरात जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है।

पॉइंट्स टेबल में आया बदलाव (WPL 2024)

WPL 2024 की प्वाइंट टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली टॉप पर है। उसने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसके 8 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे स्थान पर है। उसने 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत हासिल की है। वहीं, 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के 6 अंक हैं।

मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत हासिल की है। 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के भी 6 अंक हैं। लेकिन उसका नेट रन रेट आरसीबी से कम है। इस कारण वह तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर यूपी वॉरियर्स है। उन्होंने 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 मैच जीते और 3 में हार का सामना करना पड़ा। यूपी के 4 अंक हैं। गुजरात सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने 4 मैच खेले हैं और सभी में में उनकी हार हुई है।

दिल्ली की चौथी जीत

गौरतलब है कि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इस दौरान लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रोड्रिग्ज ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। दिल्ली द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 163 रन ही बना सकी। उसे 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular