होम / Commonwealth Games 2022 Day 8: आज से कुश्ती के मुकाबले शुरू, महिला हॉकी टीम से भारत को बड़ी उम्मीदें

Commonwealth Games 2022 Day 8: आज से कुश्ती के मुकाबले शुरू, महिला हॉकी टीम से भारत को बड़ी उम्मीदें

• LAST UPDATED : August 5, 2022

Commonwealth Games 2022 Day 8:

नई दिल्ली: बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 6 गोल्ड और 20 मेडल हासिल किए हैं। पदक तालिका में भारत ने अपना स्थान सातवें नंबर पर बना रखा है। आज यानि आठवें दिन कुल 17 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हुए हैं। भारत की आज पूरी कोशिश रहेगी की ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतकर पदक तालिका के टॉप 5 में एंट्री कर ले।

6 भारतीय खिलाड़ी लड़ेगें कुश्ती

बता दें की शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी किसी भी गोल्ड मेडल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं आज से कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती के मुकाबले शुरू हो जाएगें। भारत के लिए कुश्ती कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहद ही महत्वपूर्ण इवेंट है। शुक्रवार को 6 भारतीय खिलाड़ी कुश्ती के मुकाबलों में मैदान में दिखेगें। इन खिलाड़ियों से भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदे हैं।

महिला हॉकी के लिए अहम दिन

एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं से लेकर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स के नॉक आउट मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी दिखाई देगें। महिला हॉकी के लिए भी आज ये एक बेहद अहम मुकाबला होने वाला है। हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देती नजर आएगी।

3 बजे से कुश्ती शुरू

कुश्ती के मुकाबले 3 बजे दोपहर से शुरू हो जाएगें। भारत के मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125kg) सबसे पहले मैदान में दिखेगें। इसके बाद भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया (पुरुष, 65kg) का मुकाबले में दिखाई देगें। अंशु मलिक (महिला, 57kg) और दीपक पूनिया (पुरुष, 86kg) कैटेगरी में दांव लगाते नजर आएगें। दिव्या काकरान (महिला, 68kg) और साक्षी मलिक (महिला, 62kg) कैटेगरी में अपनी किस्मत आजमाती दिखेगीं।

टेबल टेनिस के लिए अहम दिन

टेबल टेनिस के लिहाज से भी आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शरद कमल, श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16) का मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे से ही साथियान गणानासेकरन, मनिका बत्रा (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16) के लिए मैदान में।

हॉकी में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

हॉकी में भारत के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। रात 12 बजकर 45 मिनट पर महिला सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा। अगर भारत इस मैच को जीत जाती है तो उसका एक और मेडल पक्का हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: जारी हुए सीएचएसएल Tier-1 परीक्षा के नतीजे, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox