Categories: Tech

Airtel 5G: इस शहर में लॉन्च हुई Airtel की 5G सर्विस, नहीं करना होगा अलग से कोई रिचार्ज

Airtel 5G: Bharti Airtel की 5G Plus सर्विस एक और शहर में लॉन्च कर दी गई है। बता दें कि 5G Plus सर्विस को कंपनी ने इस साल ही अक्टूबर में पेश किया था। कंपनी ने शुरुआत में इसे सेलेक्टेड शहरों में ही उपलब्ध करवाया था। अब धीरे-धीरे इसे हर जगह उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

लखनऊ में इन जगहों पर लॉन्च हुआ  5G

बता दें कि Airtel की 5G Plus सर्विस को अभी लखनऊ में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि स सर्विस को फिलहाल लखनऊ के गोमती नगर, हजरतगंज, अलीगंज, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग और विकास नगर और दूसरी जगहों पर लॉन्च किया गया है। 

बाकी जगहों पर भी जल्द पेश होगी 5G Plus सर्विस

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर के बाकी जगहों पर भी Airtel की 5G Plus सर्विस को जल्द पेश किया जाएगा। ऐसा करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। फिलहाल यूजर्स को Airtel 5G इस्तेमाल करने के लिए सिम भी अपग्रेड करने की जरूरत नहीं पडे़गी।

4G से 30 गुना ज्यादा मिलेगी स्पीड

आप अपनी पुराने सिम के साथ ही Airtel 5G को यूज कर सकते हैं। बता दें के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर एक्टिव 4G प्लान का होना जरूरी है। इसके लिए कोई भी प्लान आपको अलग से नहीं लेना होगा। कंपनी ने दावा किया है कि Airtel 5G पर यूजर्स को 4G से 30 गुनी ज्यादा स्पीड मिलेगी। 

फोन के सिस्टम को करें अपडेट

अब ज्यादातर मोबाइल में Airtel 5G का सपोर्ट आने लगा है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने फोन के सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है। ऐसा करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर आपको अबाउट सेटिंग में जाकर नए सॉफ्टवेयर अपडेट को चेक करना होगा। यदि सॉफ्टवेर अपडेट का ऑप्शन दिख रहा है तो आप उसे अपडेट कर लें। वहीं, अभी भी Airtel 5G का सपोर्ट कई डिवाइस पर नहीं मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से 1 महिला और 2 युवकों की मौत 

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago