होम / Misuse Of AI: AI के साथ हो रहा खिलवाड़, पहलवानों की तस्वीर को बदल फैलाई जा रही फेक न्यूज

Misuse Of AI: AI के साथ हो रहा खिलवाड़, पहलवानों की तस्वीर को बदल फैलाई जा रही फेक न्यूज

• LAST UPDATED : May 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Misuse Of AI, दिल्ली: जैसा कि सबको पता है की हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं और ऐसा ही कुछ एआई के साथ भी हो रहा है। दरअसल एआई लोगों के लिए वरदान के साथ-साथ अभिशाप भी है। आपको बता दे अभी तक एआई का इस्तेमाल लोगों ने किसी भी तस्वीर को लड़के से लड़की बनने में, बूढ़ा बनाने और कई मजेदार चीजों के लिए किया है पर अब इस टेक्नोलॉजी का गलत प्रयोग हो रहा हैं। आपको बता दे बीते दिनों एक्सपर्ट ने इस चीज का दावा किया कि एआई का इस्तेमाल कर लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं। उसके बाद अब यह दावा सही साबित होता नजर आ रहा है।

आपको बता दे पहलवानों ने न्याय पाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन करने में लगे हैं। जिसके बाद जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए कल रविवार दिल्ली पुलिस में विनेश फोगट, साक्षी मलिक, संगीता फोगट और बजरंग पुनिया को हिरासत में लिया। उनकी इस नजरबंदी के कुछ मिनट बाद ही ट्विटर पर एक पुलिस वाहन में इन सभी की फेक मुस्कुराते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। जिसको एआई की मदद से बनाया गया है। आपको बता दे यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।

आपको बता दे वायरल हो रही इस तस्वीर के बाद फेमस यूट्यूब पर ध्रुव राठी ने एक ट्वीट कर इन दोनों तस्वीरों के बारे में बताया जिसमें उन्होंने लोगों को बताया आप किया एआई की मदद से तस्वीर को बदल गया है।

इसके साथ ही उन्होंने उजैर रिजवी द्वारा शेयर किया गाय ट्यूटोरियल वीडियो भी शेयर किया।

https://twitter.com/RizviUzair/status/1662815446335385600?s=20

 

ये भी पढ़े: खेलने के लिए अवेलेबल हुआ बीजीएमआई, जानिए नए वर्जन में क्या है खाशियत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox