Categories: Tech

Oppo A17K: इस शानदार फोन का रेट हुआ बेहद कम, जानें इसकी नई कीमत

Oppo A17K: अगर आप Oppo का एक बजट के अंदर फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है। आपको बता दें कि Oppo ने अपने एक बजट स्मार्टफोन को सस्ता कर दिया गया है। कंपनी ने Oppo A17K की कीमत कम कर दी है। इसके बाद आप Oppo A17K को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन को इस साल अक्टूबर में लाया गया था।

दाम में इतनी हुई कटौती

मुंबई-बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी कि Oppo A17K के रेट में 500 रुपये की कटौती की गई है। इसे अक्टूबर में केवल एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है।

स्पेसिफिकेशन्स-

Oppo A17K 6.56-इंच की HD+ स्क्रीन के साथ आता है। ये 720×1612 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ मिलता है। इसके साथ ही इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। ये फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ मिलता है। इसमें 3GB का रैम उपलब्ध है।

1TB तक बढ़ा सकते हैं इंटरनल मेमोरी

इस स्मार्टफोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। आप इसकी इंटरनल मेमोरी को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। Oppo A17K Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर वर्क करता है।

मिलेगी 5000mAh की बैटरी

वहीं, इस फोन के रियर में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा लेंस 8-मेगापिक्सल का है। इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

ये भी पढ़ें: एक कंसर्ट ने छीनी श्रेया घोषाल की आवाज, इंस्टा स्टोरी पर बयां किया दर्द

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago