Tuesday, July 9, 2024
HomeTechFacebook-Instagram चलाने वालों आपके लिए ही ये बड़ी खबर आई है, बात...

India News(इंडिया न्यूज़) Facebook-Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम जब से लॉन्च हुए, तब से यूजर्स इसे मुफ्त में यूज़ कर रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, अब इन प्लेटफॉर्म पर पेड सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। जिसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाले यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा। बताया जा रहा वेब वर्जन के लिए करीब 900 रुपये प्रति महीना देना होगा, जबकि Android और IOS ऐप यूजर्स को प्रति महिना करीब 1150 रुपये चुकाने होंगे। वहीँ, फ्री वर्जन भी जारी रहेगा. आइए जानते हैं आखिर क्या है Meta का प्लान।

बता दें, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए जानकारी दी है है कि यूरोप में पेड सब्सक्रिप्शन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पेड वर्जन में यूजर्स को एक भी Ads नज़र नहीं आएगा।

यूरोपीय यूनियन के दबाव में लिया निर्णय

सबसे ताज्जुब वाली बात तो यह है कि कंपनी ने यह फैसला यूरोपीय यूनियन के दबाव डालने के बाद लिया गया है। मालूम हो, यूरोप में लगातार यूजर्स का डेटा कलेक्शन चर्चा में बना हुआ था। ऐसे में कंपनी ने Ads Free सर्विस देने के लिए सबस्क्रिप्शन बेस्ड योजना की शुरुआत की है। फिलहाल यह पेड सर्विस अभी सिर्फ यूरोपियन यूजर्स के लिए जारी है।

भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलती रहेंगी सेवाएं

वहीँ, भारत की बात करें तो, यहां यूजर्स अभी भी विज्ञापन के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीँ, मेटा का अगर पेड सब्सक्रिप्शन यूरोप में लोकप्रिय होता है तो संभावना है कि इसे दूसरे देशों में भी आगे किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई डिटेल्स
साझा नहीं की है।

also read :Karwa chauth 2023: करवा चौथ के व्रत के बाद क्या खाना है बेस्ट, आइये जानतें हैं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular