Categories: Tech

WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा नया फीचर, दो फोन में चला सकेंगे एक अकाउंट

WhatsApp: व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है। वहीं अभी व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। बता दें कि इस फीचर का नाम मल्टी डिवाइस सपोर्ट है। इसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था। ये सेलेक्टेड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स दूसरे फोन में भी अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकेंगे।

बिना सिम व्हाट्सएप कर सकेंगे इस्तेमाल

इस फीचर की सहायता से यूजर्स बिना सिम के भी सेकेंडरी फोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि ऐसा ही फीचर टेलीग्राम अपने यूजर्स को पहले से दे रहा है टेलीग्राम अपने यूजर्स को पहले से दे रहा है। वहीं, अब व्हाट्सएप पर भी ये फीचर जल्द मिल सकता है।

बीटा वर्जन के लिए जारी हुआ फीचर

अभी ये फीचर बीटा वर्जन के लिए जारी हुआ है। वहीं, कुछ लकी यूजर्स को Companion mode फीचर मिल रहा है। इसकी सहायता से वो नए फोन को सेकेंडरी डिवाइस के तौर पर एड कर सकते हैं। WABetainfo ने इस फीचर को सबसे पहले स्पॉट किया था।

एक नया ऑप्शन आएगा नजर

WABetainfo ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि इसके लिए एक नया ऑप्शन दिया गया है। बीटा यूजर्स को लिंक टू टैबलेट सपोर्ट के साथ फोन का भी सपोर्ट मिल रहा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लिंक्ड डिवाइस के ऑप्शन में Link with your phone का ऑप्शन देखने को मिलेगा।

ऐसे करें डिवाइस लिंक

इसके बाद ऐप QR कोड स्कैन करने की जरूरत होगी। ये आपको वैसे ही करना है जैसे आप व्हाट्सएप को डेस्कटॉप या वॉट्सऐप वेब पर चलाने के लिए यूज करते हैं। फोन को व्हाट्सएप अकाउंट से लिंक करने के बाद आपके चैट्स दोनों फोन पर सिंक हो जाएंगे।

ये फीचर्स नहीं होंगे सिंक

आपको बता दें कि इसमें लाइव लोकेशन, स्टिकर्स और ब्रॉडकास्ट जैसे फीचर्स सिंक नहीं होंगे। एक व्हाट्सएप अकाउंट से आप 4 डिवाइस को ऐड कर सकते हैं। ये फीचर अभी केवल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए कंपनी जल्ज जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: DTC बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 1 की हुई मौत, सामने आई ये वजह

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago