Thursday, July 4, 2024
HomeDelhi'INDIA से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही AAP' ; संदीप...

India News (इंडिया न्यूज) : 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A (इंडिया) की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) शामिल होगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। वहीँ इस बीच नेता संदीप दीक्षित और अलका लाम्बा आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर है। बता दे, संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आप पर आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने के लिए केजरीवाल की पार्टी माहौल बना रही है।

INDIA से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही AAP

बता दें, 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली विपक्षी गुट की बैठक और आम आदमी पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की रिपोर्ट पर पूछे गए सवालों के जवाब पर संदीप दीक्षित ने अपने उत्तर में जवाब दिया। मीडिया से बातचीत में दीक्षित ने कहा कि आप पार्टी केवल इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही है। इसमें क्या है। हम जानते थे कि यह होने वाला है। जैसा कि मैं हमेशा उल्लेख करता हूं।

अमित शाह की बात दुहराई

पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि अमित शाह ने संसद में कहा कि आम आदमी पार्टी भागने वाली है। उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि शाह ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी को क्या करना चाहिए। वे अमित शाह के बयान के अनुसार ही करेंगे। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

also read ; मुंबई में INDIA की बैठक में हिस्सा लेगी आम आदमी पार्टी ; अरविंद केजरीवाल ने की पुष्टि

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular