बड़ी खबर

कमाल कूटनीति: 2 दुश्मनों से एक ही दिन में चर्चा, पहले पुतिन को बधाई फिर मोदी ने जेलेंस्की से की बात

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Diplomacy: वर्तमान समय में भारत की कूटनीति (Diplomacy) का डंका हर तरफ बज रहा है। चाहे वो अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद रूस से तेल खरीदना हो या ये हथियार। भारत बड़ी ही आसानी से हैंडल कर रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की और उन्हें पांचवें कार्यकाल के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। वहीं, इसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से बातचीत के जरिए युद्ध का समाधान निकालने को भी कहा।

2 दुश्मनों से एक ही दिन में फोन पर बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और रूस के बीच खास दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी है। हम आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। वहीं, भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के उन्होंने चर्चा की। इस दौरान PM ने कहा भारत ने हमेशा शांति और युद्ध की शीघ्र समाप्ति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे।

बता दें कि भारत ने फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साथ शुरू हुए संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीति और चर्चा पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, भारत चाहता है कि चर्चा हो, कूटनीति हो, लगातार बातचीत हो ताकि दोनों पक्ष एक साथ आ सकें और शांति पा सकें।

ये भी पढ़े:- Cheap Markets in Delhi: दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ता सामान, एक बार जरूर करें विजिट

भारत ने हमेशा रूस-यूक्रेन युद्ध में नागरिकों की हत्या की निंदा की है और संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत का आह्वान किया है। भारत के प्रधानमंत्री ने साल 2022 में उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। ये बात भारत की अध्यक्षता में हुए G20 के घोषणापत्र में भी लिखी गई थी। यह उभरते भारत की कूटनीति है जो दो जानी दुश्मनों का साथ लेकर चल रहा है।

ये भी पढ़े:- Cheap Markets in Delhi: दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ता सामान, एक बार जरूर करें विजिट

Ajay Gautam

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago