Saturday, July 6, 2024
Homeनेशनलस्वाद में बेशक कड़वा होता है आंवला पर स्वास्थ्य के लिए बेहद...

India News (इंडिया न्यूज़) : स्वाद में कड़वा आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से यह हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभदायक बन जाता है। माना जाता है कि कई बीमारियों में यह एक सेव के बराबर होता है। बता दें,आंवले में मौजूद विटामिन-सी आपको फिट रखने में मदद करता है। वहीँ, अगर आप रोजाना खाली पेट सुबह – सुबह आंवले का जूस पिते हैं तो आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। तो आइये जानते हैं आंवले के विशेष फायदे।

वजन कम करने में कारगर

जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, तो उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। आंवले के जूस पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट रहता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभदायक

आप सभी जानते ही हैं आंवला हमारी आंखों के लिए कितना फायदेमंद है। आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। रोजाना सुबह- सुबह खाली पेट आंवले के जूस पीने से आप जलन और आंखों में नमी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

हड्डियों के लिए है रामबाण

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में काफी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस विटामिन,कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं। जिससे हड्डी से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

also read ; दिल्ली नगर निगम 1 अक्टूबर को 500 स्थानों पर मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा, ‘स्वच्छता ही सेवा’ होगी इस कार्यक्रम की थीम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular