Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरबरसात में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान ; करें यह उपाय...

India News (इंडिया न्यूज़) : बरसात का मौसम आते ही बच्चे या हो बुजुर्ग जोड़ों में दर्द होने की शुरुआत हो जाती है। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ही हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम के काम करने का तरीका भी बदल जाता है। इससे ना केवल डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द बढ़ने की शिकायत लोग करने लगते हैं। वैसे तो यह दर्द शरीर के किसी भी जोड़ पर हो सकता है, लेकिन हाथ, घुटने, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में यह अधिक दर्दनाक होता है। हमारी इस रिपोर्ट में जानें जोड़ों के दर्द का निवारण।

वजन कम करें

रिपोर्ट्स की माने तो शरीर का बढ़ता वजन कई तरह की मुसीबतें लाता है। इसी में एक बड़ी बला है जोड़ों का दर्द। इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि बढ़ते वजन को कम करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा दबाव पड़ने से यह दर्द अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खुद पर कंट्रोल करें।

रोजाना करें सिंकाई

बरसात के मौसम में जोड़ों का दर्द सबसे अधिक परेशान करता है। इसके इलाज के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि गर्म या ठंडी सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी। इसके लिए कोल्ड कंप्रेस या आइस पैक का उपयोग भी असरदार माना जाता है।

नियमित व्यायाम

जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। इसको रुटीन में करने से बरसात में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा बॉडी फ्लैक्सिबल भी होगी। इसके लिए नमी वाली कंडीशन में वर्कआउट करने से बचें।

also read ; दिल्ली के मधु विहार इलाके में 16 वर्षीय छात्र ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular