बड़ी खबर

नीदरलैंड्स पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत, रचा इतिहास

India News ( इंडिया न्यूज) : ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स बीच चल रहे वर्ल्ड कप के 24 वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक तरफा जीत दर्ज की है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ पहले सामने वाली टीम को पहले ही मुश्किल में डाल दिया था। साथ ही डेविड वॉर्नर ने शतक लगाया और स्टीव स्मिथ, लाबुशेन ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

नीदरलैंड की पारी महज 90 पर सिमटी

मैक्सवेल और वार्नर के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रलिया ने नीदरलैंड के सामने 400 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पूरी नीदरलैंड की टाइम महज 21 ओवर में ही 90 रन पर ऑल आउट हो गयी। ऑस्ट्रलिया की तरफ से गेंदबाजी में कमाल करते हुए एडम जाम्पा ने चार विकेट झटके , वहीँ मिचेल मार्श दो विकेट लेने में कामयाब रहे।

मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में ठोका सबसे तेज शतक

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास बना दिया है। वनडे विश्व कप में मैक्सवेल सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड एडन मार्करम के नाम था। मालूम हो, इसी विश्व कप में मार्करम ने श्री लंका खिलाफ 49 गेंद पर शतक लगाया था। जिसे अब नीदरलैंड के खिलाफ मैक्सवेल ने ध्वस्त कर दिया है।

also read ; दिल्ली सरकार ने अपने मंत्रालय में किया बदलाव, सौरभ भारद्वाज और आतिशी के विभाग में हुई अदला -बदली

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago