बड़ी खबर

Breaking: कर्नाटक सीएम को छोड़िए, यहां देखें संभावित कैबिनेट मंत्री के नाम

India News(इंडिया न्यूज), karnataka potential cabinet ministers: कर्नाटक सीएम पद को लेकर आलाकमान ने जो नाम तय किए हैं उसपर दोनों वरिष्ठ नेता( सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार) की सहमति अबतक नहीं बन पाई है। कांग्रेस आलाकमान तमाम समीकरणों को देखते हुए सिद्धारमैया को सीएम बनाने की बात कह रहे हैं जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद के साथ महत्वपूर्ण मंत्रालयों को ऑफर किया गया है, लेकिन अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार डीके शिवकुमार इससे सहमत नहीं हैं।

दोनों नेता बुधवार को भी दिल्ली में मौजूद रहे। बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी रहा। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर चीजों को साफ करने का प्रयास किया, लेकिन अबतक पार्टी उसमें सफल नहीं हुई है।18 मई को शपथ ग्रहण समारोह की संभावना जताई गई थी, लेकिन नाम  स्पष्ठ नहीं होने के तैयारियों को फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि कांग्रेस नेता व कर्नाटक के इंचार्ज रहे रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगले 24-48 घंटे में इसकी संभवत: घोषणा कर दी जाएगी।

आइए कर्नाटक सीएम की बात छोड़िए,  आगे इस लेख में आपको संभावित कर्नाटक कैबिनेट मंत्री के नाम बताते हैं..

एमबी पाटिल: इस लिस्ट में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बाद जिसका नाम सबसे ऊपर है वह चुनाव से पहले प्रचार समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एमबी पाटिल हैं। पाटिल कर्नाटक के एक ताकतवर लिंगायत नेता हैं। जिस तरह से बीजेपी में येदियुरप्पा बड़े लिंगायत नेता माने जाते हैं, उसी तरह कांग्रेस में एमबी पाटिल का दर्जा माना जाता है।

जी परमेश्वर: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने भी मुख्यमंत्री को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें कैबिनेट में स्थान मिलना तय है। जी परमेश्वर को कर्नाटक कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

प्रियांक खड़गे: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और चित्तपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे की कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। प्रियांक ने चुनावी अभियान के दौरान पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें नालायक कहा था। हालांकि उनके बारे में भी डिप्टी सीएम की अटकलें सामने आई थी।

इनके अलावा निम्न नाम कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है:

  • बीके हरिप्रसाद
  • आरवी देशपांडे
  • कृष्णा बायरे गौड़ा
  • रामलिंगा रेड्डी
  • केजे जॉर्ज
  • जमीर खान
  • यूटी खादर
  • एचके पाटिल
  • दिनेश गुंडुराव
  • सतीश जारकीहोली
  • एसपी पाटिल
  • लक्ष्मी हेब्बलकर
  • ईश्वर खंड्रे
  • लक्ष्मण सावदी
  • संतोष लाड
  • टीबी जयचंद्र
  • रिजवान अरशद

Also Read:  Karnataka CM: ये होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने…

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago