होम / central government parliament: भाजपा इंडिया गठबंधन से भयभीत है, गठबंधन का नाम अगर भारत रख दे तो क्या भाजपा फिर बदल देगी देश का नाम – केजरीवाल

central government parliament: भाजपा इंडिया गठबंधन से भयभीत है, गठबंधन का नाम अगर भारत रख दे तो क्या भाजपा फिर बदल देगी देश का नाम – केजरीवाल

• LAST UPDATED : September 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)central government parliament: आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में देश का नाम बदलने का प्रस्ताव लाने जा रही है। भाजपा विपक्ष के इंडिया गठबंधन से बौखला गई है। साथ ही सवाल भी किया कि अगर गठबंधन का नाम बदलकर भारत रखा गया तो क्या ये भारत नाम भी बदल देंगे।

केजरीवाल ने क्या कहा

केजरीवाल ने कहा देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का देश नहीं है। दरअसल भाजपा को लग रहा है कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद उसके वोट कम हो जाएंगे, इसलिए भारत का नाम बदल दो। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, उस दिन भाजपा ने देश का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन का जुमला छोड़ दिया। उन्होंने पूछा कि वन नेशन वन इलेक्शन से जनता को क्या फायदा है? क्या वन नेशन वन इलेक्शन से महंगाई और बेरोजगारी कम हो जाएगी? ? इतना पुराना हमारा देश है, उसका नाम इसलिए बदला जा रहा है, क्योंकि इंडिया गठबंधन बन गया है और भाजपा को लगता है कि उनके वोट कम हो जाएंगे।

संजय सिंह का केंद्र पर हमला

आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मोदी सरकार संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहती है। इसकी शुरुआत आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने की। इंडिया शब्द को हटाकर अब सिर्फ भारत शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन बाबा साहेब ने वंचित समाज से उठकर देश का संविधान लिखा। इस बात की कुंठा आरएसएस और भाजपा के मन में है।

इसे भी पढ़े:Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल दिल्ली आ रहे हैं राष्ट्रपति बाइडन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox