Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरभारतीय इकॉनोमी के इन आंकड़ों से हैरान है चीन ; G20 में...
India News (इंडिया न्यूज) : भारत अब डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चाहे जीएसटी क्लेक्शन या जीडीपी के आंकड़ों हो, विकास की रफ्तार अब आंकड़ों में झलकता है। इसलिए चीन भारत के इन आंकड़ों को देखकर हक्का-बक्का हो गया है, क्या इसी वजह से जी20 सम्मेलन में भारत आने से चीन डर रहा है?
GDP:भारत की अर्थव्यवस्था लगातार ग्रोथ हो रही है। भारत का नाम अब दुनिया के पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है। इसी वजह से भारत की अर्थव्यवस्था से चीन में खलबली मची है। शायद इसलिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 सम्मेलन में आने से डर रहे हैं। आखिर चीन भारतीय इकॉनोमी के आंकड़ों से क्यों हैरान है?

जीडीपी : भारत की जीडीपी में पहले से काफी उछाल हुआ है, भारत की वर्तमान में ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी है। विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओ की तुलना में भारत का विकास दर काफी ज्यादा है।

जीएसटी कलेक्शन : रिपोर्टस के अनुसार, जीएसटी कलेक्शन पहले की तुलना में बढ़ा है। अगस्त के जीएसटी कलेक्शन में कुल 11 फीसद बढ़ा है। जीएसटी कलेक्शन 1.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में विकास :​ एसएंडपी ग्लोबल सर्वे के अनुसार, अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) का आंकड़ा 58.6 है। यह आंकड़ा पिछले तीन महीने में सबसे उच्च स्तर पर है। इस सर्वे के अनुसार विनिर्माण गतिविधियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
​ऑटो सेक्टर : ऑटो सेक्टर में भी भारत विकास की राह पर अग्रसर है। अगस्त में कार कंपनियों ने 369,000 यूनिट डिस्पैच किए हैं। पिछले वर्ष अगस्त में संख्या 327,000 यूनिट थी। 12.8 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है
UPI :UPI आधारित पेमेंट में इजाफा हुआ है। अगस्त में 10 अरब ट्रांजैक्शंस को पार हो हुए है। इसके साथ ही यूपीआई पर महीने की ट्रांजैक्शंस की संख्या 15.18 ट्रिलियन रुपये हो गई है।
मूडीज रेटिंग : रेटिंग एजेंसी मूडीज में भी भारत की ग्रोथ बढ़ा है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2023 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत के ग्रोथ का अनुमान 6.7 फीसदी है। वृद्धि का अनुमान 5.5 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी तक है।

also read ; ‘यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं ; INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोले दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular