Friday, July 5, 2024
HomeDelhiकांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत;...

India News (इंडिया न्यूज़) : कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में आज बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर बैठक हुई। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं की बैठक करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे। बैठक से बाहर आने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मिडीया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

आगे अलका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास सात महीने बचे हैं और सभी कार्यकर्ताओं को सातों सीटों के लिए तैयारी करने को कहा गया है। उनके मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अकेले के दम पर चुनाव लड़ने जा रही है।अलका के इस बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि सत्ता पक्ष से लड़ने के लिए बना विपक्ष का गठबंधन I.N.D.I.A दिल्ली में कमजोर पड़ सकता है।

अलका के बयान पर आप का जवाब

वहीँ, अलका लांबा के इस बयान के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात की है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और ‘I.N.D.I.A’ दल एक साथ बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। बता दें, मोदी सरकार के खिलाफ बने गठबंधन यानि ‘I.N.D.I.A’ में आप भी कांग्रेस के साथ है।

also read ; मेट्रो में खड़े होने की जगह को लेकर भिड़ीं 2 महिलाएं ; वीडियो हुआ वायरल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular