Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiCP Mystery Rooms Fire: दिल्ली में कनॉट प्लेस के मिस्ट्री रूम में...

CP Mystery Rooms Fire: दिल्ली में कनॉट प्लेस के मिस्ट्री रूम में लगी भीषण आग

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), CP Mystery Rooms Fire: दिल्ली में रविवार को कनॉट प्लेस के मिस्ट्री रूम में आग लग गई। उस समय मिस्ट्री रूम के अंदर एक व्यक्ति फसा हुआ था, जिसे सुरक्षित बहार निकाल दिया गया। आग की वजह अभी सामने नहीं आई है।

मौके पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां

दोपहर करीब 2 बजे कनॉट प्लेस स्थित थीम-आधारित एडवेंचर गेम जोन मिस्ट्री रूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।

दमकल विभाग ने मौके पर 7 गाड़ियां भेजीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इन घटना से दिल्ली में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया।वही, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं।

Also Read:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular