होम / ‘चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करें, ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को राजधानी’ ; स्वामी चक्रपाणि का अजोबोग़रीब बयान

‘चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करें, ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को राजधानी’ ; स्वामी चक्रपाणि का अजोबोग़रीब बयान

• LAST UPDATED : August 27, 2023
India News (इंडिया न्यूज़) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से लैंड कर चुका है। चंद्रयान -3 के सॉफ्ट लैंडिंग से भारत चंद्रमा के इस ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। बता दें, विदेश से आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। पीएम के इस बयान के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का बयान सामने आया है।

स्वामी चक्रपाणि का अजीबोगरीब बयान

बता दें, चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम देने के बाद स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि चांद को संसद में हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। इसी के साथ चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को उसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का व्यक्ति वहां न पहुंच पाए।

पीएम को चक्रपाणि महाराज ने कहा ‘धन्यवाद’

इसके आगे स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चांद पर जहां चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा है। लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग, और देशों के लोग वहां पर जाकर के वहां गजवा-ए-हिंद बनाएं। इससे पहले संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को बनाया जाए।

also read ; ‘ISRO के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं’ ; चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox