होम / दिल्ली: पहले पत्नी और बेटी का कत्ल…फिर खुद लगाई फांसी, बेटे को भी चाकू मारा, सनकी पिता का सनसनीख़ेज करनामा

दिल्ली: पहले पत्नी और बेटी का कत्ल…फिर खुद लगाई फांसी, बेटे को भी चाकू मारा, सनकी पिता का सनसनीख़ेज करनामा

• LAST UPDATED : May 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Delhi freak husband: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हैरतअंगेज कर देने वाली वारदात सामने आई है। 45 साल के शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं 13 साल के बेटे को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दो कत्ल करने के बाद शख्स ने खुद पंखे से लटककर फांसी लगा ली। हालांकि इस सब घटना के बाद जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो देखा कि 13 साल का बेटा गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरान हैं।

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स सुशील दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था। वह वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली बातें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले शख्स ने कंप्यूटर पर how to hang सर्च किया और हत्या से जुड़ी जानकारियां जुटाई। जिसके बाद पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत मौके पर हो गई, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुशील के दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी 

दरअसल, सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक सुशील फंदे से लटक चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पीसीआर कॉल करीब दोपहर 12 बजे मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस गली में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Also Read: दिल्ली: 3 दिन में आत्महत्या का तीसरा मामला, पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox