होम / DELHI : हंगरी की महिला डिप्लोमेट से दिल्ली में हुई लूटपाट

DELHI : हंगरी की महिला डिप्लोमेट से दिल्ली में हुई लूटपाट

• LAST UPDATED : October 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली में चोरों ने हंगरी की डिप्लोमेट महिला का फोन और पर्स लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, महिला ने शिकायत में जानकरी दी है कि वह हुमायूं मकबरे से लोधी रोड होते हुए अपने दूतावास जा रही थी।

दयाल सिंह कॉलेज के पास हुई घटना

बता दें कि पुलिस के मुताबिक , महिला ने अपनी शिकायत में जानकारी दी है कि वह हुमायूं मकबरे से लोधी रोड होते हुए अपने दूतावास जा रही थी। जैसे ही ऑटो दायल सिंह कॉलेज के पास पहुंचा, तभी अचानक पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें एक मोबाइल, नकद 12 हजार रुपये और बैंक कार्ड थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के साथ घटनास्थल का भी दौरा करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

also read ; Health Tips : कई बीमारियों में कारगर है धनिया पत्ता ; जानें फायदा

World Cup 2023: पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास भारत से हुईं निष्काषित, हिन्दू देवी-देवताओं का किया था अपमान

Health Tips : जानिए, किन बीमारियों में अचानक बदलता है जीभ का स्वाद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox