Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली में बीजेपी का क्लीन स्वीप,...

Delhi Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली में बीजेपी का क्लीन स्वीप, सातों सीटों पर दर्ज की जीत

India News Delhi (इंडिया न्यूज Delhi) Delhi Lok Sabha Election 2024 Result: राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा,नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज,उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत और दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।


09:20 PM, 4 June 2024

पश्चिम दिल्ली से जीते कमलजीत सहरावत

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने जीत हाल कर ली है। इस सीट पर उनको आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से टक्कर मिली।

07:56 PM, 4 June 2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी की बड़ी जीत

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया। बता दें दिल्ली में भाजपा से केवल एक मात्र मनोज तिवारी ही थे जिनका टिकट पार्टी ने नहीं काटा था और पार्टी का यह फैसला सही साबित भी हुआ।

07:44 PM, 4 June 2024

पूर्वी दिल्ली से जीते हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट पर 91000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। यहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से था।

07:20 PM, 4 June 2024

चांदनी चौक सीट पर प्रवीण खंडेलवाल की जीत

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को माद दी। उन्होंने 89000 वोट से अधिक अतंर से इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

06:03 PM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया ने जीता चुनाव

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के उदित राज से टक्कर मिली।

5:38 PM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी जीते

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान से टक्कर मिली।

4:57 PM, 4 June 2024

नई दिल्ली सीट से जीतीं भाजपा की बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उसके सामने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे थे।

4:55 PM, 4 June 2024

नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अब जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें PM पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन देश की जनता समझ गई कि इन्हें 400 पार संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के लिए चाहिए था। यह चुनाव परिणाम इस बात का संकेत है कि देश नफरत की बुनियाद पर नहीं बल्कि मोहब्बत की बुनियाद पर बनेगा।

4:45 PM, 4 June 2024

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी का बर्चस्व

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया
पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

2:28 PM, 4 June 2024

 दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 85 हजार वोटों से आगे चल रही है

दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 85 हजार वोटों से आगे चल रही है
रामवीर सिंह विधूड़ी (भाजपा)- 518215
सहीराम पहलवान (गठबंधन)- 432788
अब्दुल बसित (बसपा)- 6980
भाजपा से 85427 से आगे चल रही है

2:35 PM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली में कमलजीत आगे चल रही है

पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत  भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे चल रही है। उन्होंने आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा को एक लाख वोटों से पछाड़ दिया है।
कमलजीत- 448855
महाबल मिश्रा – 346346

2:05 PM, 4 June 2024

मनोज तिवारी एक लाख ज्यादा वोटों से आगे चल रही है

छठें राउंड के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी एक लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है।


2:02 PM, 4 June 2024

चांदनी चौक में भाजपा 37,751 वोटों से आगे चल रहे है

  • भाजपा  प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल – 2,56,899
  • कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल  – 2,19,148

2:00 PM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 73 हजार वोटों से आगे चल रहे है

 रामवीर सिंह विधूड़ी (भाजपा)- 458922
सहीराम पहलवान (गठबंधन)- 385442
अब्दुल बसित (बसपा)- 6191
भाजपा से 73480 से आगे चल रहे है।

1:33 PM, 4 June 2024

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अनुभवी नेता पीछे चल रहे है

प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) -2,32,935

जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस पार्टी) -2,00,499

भाजपा 32,436 वोटों से आगे चल रही है


1:31 PM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार का दबदबा

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार दिल्ली लोकसभा सीट से कमलजीत सहरावत 80,000 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 3,62,500 वोट मिले हैं और AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा को अब तक 281896 वोट मिले हैं। सहरावत दोपहर 2:30 बजे मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगी।

1:28 PM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली सीट से भाजपा आगे

भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 4,14,545

गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 3,48,538

बसपा अब्दुल बासित- 5,491

भाजपा 66,007 वोटों से आगे


1:25 PM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में योगेंद्र चंदोलिया की बड़ी बढ़त

भाजपा योगेंद्र चंदोलिया: 2,87,765

कांग्रेस उदित राज: 1,84,499

बसपा विजय बौद्ध: 3152

नोटा: 3,251

भाजपा की कुल बढ़त: 1,05,266


1:20 PM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली में भाजपा 58880 वोटों से आगे

भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 358947

गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 300067

बसपा अब्दुल बासित- 4663


1:00 PM, 4 June 2024

चांदनी चौक में भाजपा 24 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल- 1,80,440
  • कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल- 1,55,521
  • भाजपा- लीड- 24,919

12:52 PM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 52821 वोटों से आगे

भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी- 345543
गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 292722
बसपा के अब्दुल बासित- 4590


12:44 PM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 64 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 292506
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा-227640

12:40 PM, 4 June 2024

चांदनी चौक में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई

  • भाजपा-प्रवीण खंडेलवाल-1,75,090
  • जय प्रकाश अग्रवाल-कांग्रेस पार्टी-1,53,320
  • भाजपा की बढ़त-21,770

12:37 PM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 90 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया: 2,38,334
  • कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज: 1,47,668
  • बसपा उम्मीदवार विजय बौद्ध: 2503
  • नोटा: 2,719
  • भाजपा की कुल बढ़त: 90,666

12:35 PM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी 44 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 308806
  • गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 263976
  •  बसपा अब्दुल बासित- 4080
  • भाजपा 44830 वोटों से आगे

12:27 PM, 4 June 2024

पश्चिम दिल्ली में भाजपा 57000 वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 262213
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा- 204874

12:22 PM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी 37 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 264071
  • गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 226501
  •  बसपा अब्दुल बासित- 3560
  •  भाजपा 37570 वोटों से आगे

12:14 PM, 4 June 2024

पश्चिम दिल्ली में भाजपा 50 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 240850
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा- 190363

12:10 PM, 4 June 2024

पूर्वी दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 158905
  •  कुलदीप कुमार (आप) 141452
  •  मोहम्मद. वकार चौधरी (बसपा) 2264
  •  वोटों का अंतर- 17453

12:06 AM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा आगे

  • भाजपा योगेंद्र चंदोलिया- 1,99,743
  • कांग्रेस उदित राज- 1,17,912
  •  बसपा विजय बौद्ध- 1996
  •  भाजपा की कुल बढ़त- 81,831

12:02 PM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा 25 हजार वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 223018
  • गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 197189
  •  बसपा अब्दुल बासित- 3065
  •  भाजपा 25829 वोटों से आगे

11:56 AM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा 20 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है

  •  भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी- 214646
  •  गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 191208
  •  बसपा अब्दुल बासित- 2944
  •  भाजपा 23438 वोटों से आगे चल रही है

11: 51 AM, 4 June 2024

बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं

  • बांसुरी स्वराज (भाजपा) 113572
  •  सोमनाथ भारती (आप) 95927
  •  बांसुरी 17645 वोटों से आगे चल रही हैं।

11:41 AM, 4 June 2024

पूर्वी दिल्ली में भाजपा 14 हजार वोटों से आगे

  • हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 116804
  •  कुलदीप कुमार (आप) 102347
  • मोहम्मद. वकार चौधरी (बसपा) 1450
  • वोटों का अंतर 14457

11:38 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक में प्रवीण खंडेलवाल 7268 वोटों से आगे

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को पीछे छोड़ते हुए 7268 वोटों की बढ़त बना ली है।

  •  भाजपा-प्रवीण खंडेलवाल-1,10,805
  •  जय प्रकाश अग्रवाल-कांग्रेस पार्टी-1,03,537
  •  अबुल कलाम आजाद-1,892
  • भाजपा की बढ़त: 7,268
  • नोटा: 1,081

11:34 AM, 4 June 2024

पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 111361
  •  कुलदीप कुमार (आप) 99098
  •  वोटों का अंतर- 12263

11:32 AM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली सीट अपडेट

  •  भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी- 199911
  • गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 179705
  •  बसपा अब्दुल बासित- 2706
  •  भाजपा 20206 वोटों से आगे

11:30 AM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा आगे

  •  भाजपा योगेंद्र चंदोलिया: 1,58,367
  • कांग्रेस उदित राज: 93,023
  • बसपा विजय बौद्ध: 1,649
  • भाजपा की कुल बढ़त: 65,344

11:27 AM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली सीट अपडेट

  • भाजपा 35000 वोटों से आगे
  •  भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 174499
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा-138682

11:23 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक में कांटे की टक्कर

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अब तक के रुझानों में बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने सुबह से आगे चल रहे जेपी अग्रवाल को पीछे छोड़ दिया है। प्रवीण 3895 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  •  भाजपा-प्रवीण खंडेलवाल-1,04,399
  • जय प्रकाश अग्रवाल-कांग्रेस पार्टी-1,00,504

11:17 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल की बढ़त कम हुई

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर जय प्रकाश की बढ़त घटकर 624 रह गई है।

  •  जय प्रकाश अग्रवाल – कांग्रेस पार्टी – 81,950
  •  भाजपा – प्रवीण खंडेलवाल – 81,326
  •  कांग्रेस पार्टी – बढ़त – 624

11:07 AM, 4 June 2024

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं

  •  मनोज तिवारी (भाजपा): 129759
  • कन्हैया कुमार (कांग्रेस): 98212
  •  भाजपा 31547 वोटों से आगे चल रही है

11:00 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक में कांग्रेस आगे

  •  जय प्रकाश अग्रवाल – कांग्रेस पार्टी – 75,814
  • भाजपा – प्रवीण खंडेलवाल – 71,574
  •  अबुल कलाम आज़ाद – बसपा – 1285
  •  कांग्रेस पार्टी की बढ़त – 4240

10:47 AM, 4 June 2024

पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा 30000 वोटों से आगे

  •  भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत – 129356
  •  आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा – 99269
  •  बहुजन समाज पार्टी से विशाखा – 1038
  • साबिर खान (निर्दलीय) – 478
  •  एजे राजन (नवरंग कांग्रेस पार्टी) – 370
  •  सुनील मेघवाल (अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया) – 292
  •  ओम प्रकाश नारायण (आपकी अपनी पार्टी) – 112

10:44 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक सीट अपडेट

  • जय प्रकाश अग्रवाल – कांग्रेस पार्टी – 62,323
  •  भाजपा – प्रवीण खंडेलवाल – 55,760
  •  अबुल कलाम आज़ाद – बसपा – 1054
  • कांग्रेस पार्टी आगे – 6563

10: 38 AM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली सीट का अपडेट

  •  भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 93230
  •  गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 81733
  •  बसपा अब्दुल बासित- 1169
  •  भाजपा 11497 वोटों से आगे

10:35 AM, 4 June 2024

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा 28 हजार वोटों से आगे

  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी 28282 वोटों से आगे।
  •  मनोज तिवारी (भाजपा): 86597
  •  कन्हैया कुमार (कांग्रेस): 58305

10:23 AM, 4 June 2024

नई दिल्ली सीट पर बांसुरी 2883 वोटों से आगे चल रही हैं

अभी तक के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज को 30454 वोट, आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती को 27571 वोट और बसपा उम्मीदवार राजकुमार आनंद को 474 वोट मिले हैं। नोटा को 297 वोट मिले हैं।


10:15 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे

अभी तक के रुझानों में चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश अग्रवाल और बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। चौथे राउंड में कांग्रेस 4293 वोटों से आगे चल रही है। अभी तक कांग्रेस को 41722 वोट और बीजेपी को 37429 वोट मिले हैं।


10:15 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे

अभी तक के रुझानों में चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश अग्रवाल और बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। चौथे राउंड में कांग्रेस 4293 वोटों से आगे चल रही है। अभी तक कांग्रेस को 41722 वोट और बीजेपी को 37429 वोट मिले हैं।


10:12 AM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

  • भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी- 63699
  • गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान- 54367
  •  बसपा अब्दुल बासित- 681
  • भाजपा 9332 वोटों से आगे

10:06 AM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा 17000 वोटों से आगे

  • भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 58355
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा-40967
  •  बहुजन समाज पार्टी से विशाखा- 385
  • साबिर खान (निर्दलीय)- 168
  • एजे राजन (नवरंग कांग्रेस पार्टी)- 136
  • ओम प्रकाश नारायण (आपकी अपनी पार्टी)- 11

10:02 AM, 4 June 2024

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा 3298 वोटों से आगे चल रहे हैं

अभी तक की मतगणना में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा 3298 वोटों से आगे चल रहे हैं, लेकिन यह अंतर कम हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी से कुलदीप कुमार उम्मीदवार हैं।


9:58 AM, 4 June 2024

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 15347 वोटों से आगे चल रहे हैं

भोजपुरी गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दिल्ली के सात सांसदों में से मनोज तिवारी अकेले सांसद हैं, जिन्हें टिकट दिया गया, बाकी छह के टिकट काट दिए गए। मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताकर प्रचार कर रहे थे।


9:56 AM, 4 June 2024

नई दिल्ली से बांसुरी 5212 वोटों से आगे

* भाजपा उम्मीदवार बांसुरी- 28328

* आप उम्मीदवार सोमनाथ- 23116

* बसपा उम्मीदवार राजकुमार आनंद- 402


9:50 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल आगे

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 3211 वोटों से आगे चल रहे हैं।


9:48 AM, 4 June 2024

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट अपडेट

* भाजपा 12400 वोटों से आगे

* भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 41405

* आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा- 29369


9:42 AM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 9058 वोटों से आगे चल रहे हैं।


9:40 AM, 4 June 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 9058 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट अपडेट

  •  भाजपा 12400 वोटों से आगे
  •  भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 41405
  •  आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा- 29369

चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल आगे

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 3211 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नई दिल्ली से बांसुरी 5212 वोटों से आगे

  •  भाजपा उम्मीदवार बांसुरी- 28328
  •  आप उम्मीदवार सोमनाथ- 23116
  •  बसपा उम्मीदवार राजकुमार आनंद- 402

9:38 AM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान आगे चल रहे है

दक्षिणी दिल्ली सीट से गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान 1299 वोटो से आगे चल रहे हैं।


9:34 AM, 4 June 2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी आगे चल रहे है

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 1985 वोटों से आगे चल रहे है।


9:27 AM, 4 June 2024

दिल्ली में बांसुरी स्वराज 320 वोटों से आगे चल रहे है

  • बांसुरी- 8125
  • सोमनाथ- 7805

9:13 AM, 4 June 2024

दिल्ली की सात सीटों में से 5 पर भाजपा आगे चल रही है

  • चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
  • पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत आप के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा से आगे चल रही हैं।
  • पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ​​1848 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • नई दिल्ली में आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती 56 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • सोमनाथ को 3474 वोट मिले।
  • बांसुरी को 3418 वोट मिले।

    9:06 AM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

  • पश्चिमी दिल्ली सीट पर पहले राउंड की गिनती में भाजपा 1200 वोट से आगे चल रही है।
  • भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 2949 वोट
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-1746 वोट

दिल्ली की किस सीट पर कौन आगे चल रहा है?

  • साउथ दिल्ली में आप उम्मीदवार सहीराम पहलवान बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी से आगे चल रहे हैं।
  • नई दिल्ली में बीजेपी की बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं, सोमनाथ भारती आप से पीछे चल रहे हैं।
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।
  • वेस्ट दिल्ली में बीजेपी की ग्रीष्मा कमलजीत सेहरावत आगे चल रही हैं।
  • चांदनी चौक में बीजेपी पांच हजार वोटों से आगे चल रही है।
  • बादशाहपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना में राव इंद्रजीत को करीब 2400 वोटों की बढ़त मिली है।

8:58 AM, 4 June 2024

दक्षिणी दिल्ली से आप के सहीराम पहलवान आगे चल रहे हैं

शुरुआती रुझानों में दक्षिणी दिल्ली में भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पहले राउंड में अब तक सहीराम पहलवान को 4158 और रामवीर सिंह बिधूड़ी को 2927 वोट मिले हैं।


8:50 AM, 4 June 2024

मनोज तिवारी से कन्हैया कुमार आगे चल रहे है

कन्हैया कुमार मनोज तिवारी से आगे चल रहे है।


8:46 AM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली से आप आगे चल रही है

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सही राम भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली से आगे चल रहे हैं।


8:39 AM, 4 June 2024

सीलमपुर में पहले चरण की मतगणना पूरी हुई

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है।


8:31 AM, 4 June 2024

दक्षिण दिल्ली सीट पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार

  • दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा की प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी और गठबंधन प्रत्याशी सत्यराम पहलवान के बीच मुकाबला है।
  • भाजपा उम्मीदवार- रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • आइएनडीआइए (आम आदमी पार्टी) उम्मीदवार- सही राम पहलवान

8:24 AM, 4 June 2024

नई दिल्ली सीट पर प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार

  • भाजपा उम्मीदवार- बांसुरी स्वराज
  • आइएनडीआइए (आम आदमी पार्टी) उम्मीदवार- सोमनाथ भारती
  • बसपा उम्मीदवार- राजकुमार आनंद

8:16 AM, 4 June 2024

नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे

नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं। दिल्ली लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के ताजा रुझानों में नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं।

8:12 AM, 4 June 2024

गुरुग्राम में वोटों की गिनती हुई शुरू

गुड़गांव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गुड़गांव के सेक्टर-14 कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गया है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हो गए है।

8:06 AM, 4 June 2024

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सुबह 8 बजे से ही पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हो गई हैं। यहां जगह-जगह कैमरे भी लगाए गए हैं कि कहीं कोई गड़बड़ी न हो।


7:49 AM, 4 June 2024

डीटीयू में बना मतगणना केंद्र

बाहरी दिल्ली में डीटीयू के बाहर पुलिसकर्मी  तैनात हो गए हैं। उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती यहां सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी।


7:39 AM, 4 June 2024

चुनाव नतीजों पर निगाहें

आज सुबह से चुनाव नतीजे शुरू होने के बाद दोपहर तक काफी हद तक चुनाव नतीजे साफ हो जाएंगे, लेकिन इस बीच सभी में नतीजे जानने के लिए उत्साह और उमंग बनी हुई है। इसे देखते हुए दिल्ली की प्रमुख कारोबारी संगठनों ने अपने-अपने बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाई हैं।


7:34 AM, 4 June 2024

कमलजीत सहरावत का दावा- भाजपा जीतेगी

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने कहा, “आज का दिन बहुत बड़ा दिन है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली और भारत के लिए। जनता द्वारा डाले गए वोटों का नतीजा आज सामने आएगा। मुझे उम्मीद है कि जनता ने पिछले 10 सालों में किए गए कामों के लिए हमें आशीर्वाद दिया है।”


7:24 AM, 4 June 2024

बांसुरी स्वराज ने बिरला मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने नतीजों से पहले दिल्ली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर) में पूजा-अर्चना की।


7:15 AM, 4 June 2024

पश्चिमी दिल्ली सीट पर कमलजीत और महाबल के बीच मुकाबला

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भले ही 24 सीटें कम हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा औरआप प्रत्याशी के बीच है। क्योंकि 24 प्रत्याशियों में से छह ने तो नाम के लिए ही नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने चुनाव प्रचार पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। ईवी 16 प्रत्याशियों का खर्च 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक था। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत और आप की प्रत्याशी महाबल मिश्रा के बीच कड़ी टक्कर है।

7:07 AM, 4 June 2024

अलग से मीडिया रूम बनाया गया

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के कुल 25 लाख 87 हजार मतदाताओं में से 58.79 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। समर्थक मतदान केंद्र के बाहर डटे हुए हैं। इसके चलते द्वारका मोड से द्वारका जाने वाली एक लेन को भी बंद कर दिया है। मीडियाकर्मियों को रिपोर्टिंग सेंटर की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके लिए अलग से मीडिया रूम बनाए गए हैं।

7:00 AM, 4 June 2024

दिल्ली में कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना

बस अब कुछ देर का इंतजार है उसके बाद दिल्ली में मतगणना शुरू हो जाएगी।


6:52 AM, 4 June 2024

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती

दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती होगी।

6:46 AM, 4 June 2024

दिल्ली की सभी सीटें जीत रही भाजपा बोले- प्रवीण खंडेलवाल 

लोकसभा चुनाव नतीजे से पहले दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल बोले- “चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।”

6:40 AM, 4 June 2024

मतगणना केंद्रों पर कुल 5049 जवान तैनात

दिल्ली पुलिस की सातों मतगणना केंद्रों पर कुल 5049 जवान तैनात हैं। इसके अलावा हर मतगणना केंद्र के अंदर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां दो स्तरों पर तैनात हैं। इसी तरह दिल्ली में सातों मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की कुल 14 कंपनियां तैनात हैं।


6:36 AM, 4 June 2024

मतगणना केंद्र के अंदर इन चीजों पर लगी रोक

मतगणना केंद्र के अंदर कई चीजों पर जैसे की मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिवाइस, सिगरेट, माचिस, पान, गुटखा, बैग, ज्वलनशील पदार्थ जैसी चीजों पर रोक लगा दिया गया है।

6:28 AM, 4 June 2024

चांदनी चौक सीट पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार

  • भाजपा उम्मीदवार- प्रवीण खंडेलवाल
  • आइएनडीआइए (कांग्रेस) उम्मीदवार- जय प्रकाश अग्रवाल

6:27 AM, 4 June 2024

फरीदाबाद में किसका सर सजेगा ताज

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से पर्दा उठ जाएगा और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी। फरीदाबाद सीट पर 24 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, बसपा के प्रत्याशी किशन ठाकुर, जजपा के नलिन हुड्डा और इनेलो के सुनील तेवतिया थे।

6:26 AM, 4 June 2024

शाम तक घोषित होंगे अंतिम चुनाव परिणाम 

शाम तक अंतिम चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक संसदीय क्षेत्रों में 50 वीवीपैट पर्चियों की गिनती कर ईवीएम में दर्ज वोटों से तुलना किया जाएगा। उम्मीद है कि शाम 4 बजे तक अंतिम चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


6:20 AM, 4 June 2024

गुड़गांव में कौन जितेगा दिल

गुड़गांव संसदीय सीट पर किसका राज होगा इसका फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। इस बार चुनावी मैदान में कुल 23 प्रत्याशी हैं, लेकिन सबकी निगाहें भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी और मशहूर फिल्म अभिनेता राज बब्बर पर टिकी हुई हैं।


6:15 AM, 4 June 2024

मतगणना केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली में स्थित मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

6:00 AM, 4 June 2024

दिल्ली में 58.70 प्रतिशत हुआ था मतदान

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान हुआ था, जिसमें 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था।


5:36 AM, 4 JUNE 2024

सुबह 8 बजे से शुरू होगा चुनावी माहौल

दिल्ली में सुबह 8 बजे से चुनावी माहौल शुरू हो जाएगा। दोपहर 1 बजे तक चुनाव नतीजों की स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।


5:30 AM, 4 JUNE 2024

मतगणना की जानकारी यहां देख सकेंगे

मतगणना की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट (www.eci.gov.in) और वोटर हेल्पलाइन एप पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इस पर मतगणना के हर चरण की जानकारी उपलब्ध रहेगी।


5:20 AM, 4 JUNE 2024

3236 कर्मचारी मतों की होगी गिनती 

मतगणना के लिए कुल 560 टेबल लगाई गई हैं और 3236 कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। करीब 1190 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी।


5:12 AM, 4 JUNE 2024

नई दिल्ली में 15 राउंड में होगी मतगणना

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सबसे कम यानी 15 राउंड में मतगणना होगी। क्योंकि नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं। पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी 27 राउंड में मतगणना होगी। क्योंकि वहां मतदाता ज्यादा हैं।


5:00 AM, 4 JUNE 2024

दिल्ली में 15 से 27 राउंड में होगी मतगणना

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 27 राउंड में मतगणना होगी।


ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular