Friday, July 5, 2024
HomeWeatherकल की बारिश के बाद गिरा दिल्ली का पारा, आज भी बारिश...
India News (इंडिया न्यूज़) ; देश की राजधानी दिल्ली में कल मूसलाधार बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था। मौसा विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की सम्भावना जताई है। IMD ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मालूम हो, राजधानी में कल की बारिश के बाद पारा चार डिग्री तक गिर गया था।

दिल्ली में कल भी हुई थी मूसलाधार बारिश

मालूम हो, दिल्ली -एनसीआर में बीते बुधवार की शुरुआत मूसलाधार बारिश से हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। यहाँ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिला। बड़ी मुश्किल से दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरा ही था कि एक बार फिर से जलजमाव का खतरा बढ़ गया है।वहीँ, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

IMd ने जारी किया अलर्ट

बता दें, आज के मौसम को लेकर imd ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

also read ; दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मूसलाधार बारिश से हुई दिन की शुरुआत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular