होम / Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानें पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें

Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानें पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें

• LAST UPDATED : November 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: मां लक्ष्मी ऐश्वर्य और वैभव की देवी हैं। इसलिए दिवाली के दिन इनकी पूजा करने से ना सिर्फ भौतिक सुख की प्राप्ति होती है बल्कि घर में भी ढेर सारी खुशियां आती हैं। दिवाली पूजा के दौरान अगर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए तो विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

उत्तर दिशा में पूजा करें

ऐसा माना जाता है कि उत्तर दिशा धन की दिशा है और दिवाली के दिन पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इसलिए दिवाली की पूजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। इसके अनुसार पूजा करने वाले का मुख घर की उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

हर बार मूर्तियाँ बदलें

हर साल दिवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए। पुरानी मूर्तियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास चांदी की मूर्तियां हैं तो उन्हें गंगा जल से साफ करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

लाल रंग का प्रयोग

कहा जाता है कि देवी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए दिवाली की पूजा में विशेष रूप से लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए, जैसे इस दिन पूजा के दौरान देवी को लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल और लाल श्रृंगार अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न हो सकती हैं।

रोली से स्वस्तिक बनाएं

पूजा घर के दोनों ओर रोली से स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि स्वस्तिक भगवान गणेश का स्वरूप है जो अत्यंत शुभ फल देने वाला माना जाता है। इससे घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।

पूजा के समय शंख बजाना

लक्ष्मी पूजन में शंख का बहुत महत्व है। शंख की ध्वनि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसलिए दिवाली पूजा के दौरान शंख अवश्य बजाना चाहिए। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और मन और मस्तिष्क दोनों में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox