बड़ी खबर

Atal Setu: भारत के सबसे लंबे ‘अटल सेतु’ पर बाइक-ऑटो रिक्शा की नो एंट्री, समुद्र के नीचे होगा रोमांचक सफर

India News(इंडिया न्यूज़), Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। अब 22 किमी लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे।

बाइक-ऑटो रिक्शा की नो एंट्री

हालाँकि, भारत के इस लंबे समुद्री पुल पर सभी वाहन नहीं चल सकेंगे, क्योंकि इस पर कुछ वाहनों को चलने की अनुमति नहीं है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं इस पुल पर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को चलने की इजाजत नहीं होगी।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर बना पुल

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि एमटीएचएल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु रखा गया है। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि पुल पर चढ़ते और उतरते समय वाहनों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

18000 करोड़ रुपये की लागत से बना है पुल

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने जनता को किसी भी असुविधा से बचाने और संभावित खतरे और रुकावटों को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है। यह पुल 18,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

यह पुल 16 किलोमीटर तक समुद्र में है

एमटीएचएल एक 6-लेन समुद्री लिंक है, जो समुद्र में 16.50 किमी और जमीन पर 5.5 किमी तक फैला है। इसके उद्घाटन के बाद मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय की जाएगी, जिसमें अभी तक 2 घंटे लगते थे।

भारी वाहनों को भी अनुमति नहीं है

मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक अधिकारी ने कहा है कि इन वाहनों को आगे बढ़ने के लिए मुंबई पोर्ट-सिवरी निकास (निकास 1 सी) का उपयोग करना होगा और ‘गाडी अड्डा’ के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल, मोपेड, और धीमी गति से चलने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago