Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDU NCWEB Cutoff: DU NCWEB की दूसरी कटऑफ सूची हुआ जारी, जानें...

India News(इंडिया न्यूज़)DU NCWEB Cutoff: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2023-2024 के अकादमिक सेशन के लिए नॉन-कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के बीए और बीकॉम प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। DU NCWEB कटऑफ लिस्ट du.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है। शनिवार 26 अगस्त रात 11:59 तक ऑनलाइन दाखिले लिए जा सकते हैं। ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार, ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस 17 अगस्त 2023 से शुरू कर दिया गया है। इस कट ऑफ में भी छात्राओं के पास दाखिले की पूरी संभावनाएं हैं। बीकॉम में दो से पांच व बीए में एक से पांच फीसदी की गिरावट की गई है। मिरांडा हाउस में बीकॉम की कट ऑफ 87 और हंसराज कॉलेज में 86 फीसदी गई है।

सभी सेंटरों पर ओबीसी की कट ऑफ 53-83 के बीच है। बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), कॉम्बिनेशन की सामान्य श्रेणी के लिए मिरांडा हाउस ने 85 फीसदी कट ऑफ जारी की है। वहीं इस कॉम्बिनेशन के लिए हंसराज कॉलेज सेंटर की कट ऑफ 83 फीसदी निकाली गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल मिरांडा हाउस में जनरल क्लास के लिए बीकॉम के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ गिरकर 89 हो गई है। बता दे कि एनसीवेब की 15210 सीटें हैं। यहां पहली लिस्ट में कम दाखिले हुए हैं। इस कारण से दाखिले की संभावना बनी हुई है। 26 अगस्त तक दाखिले के बाद 28 अगस्त तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा। केशव

 

बीकॉम के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी NCWEB की कट-ऑफ 2023

इस साल, मिरांडा हाउस के NCWEB जनरल क्लास में बी.कॉम के लिए हाईएस्ट कट-ऑफ घटकर 89 हो गई है। जीसस एंड मैरी कॉलेज में, पिछले साल बी.कॉम एडमिशन के लिए हाईएस्ट कट-ऑफ स्कोर 95 था। नीचे जनरल कैटेगरी के हिसाब से कॉलेज और उनकी कट ऑफ दी गई हैं-

कॉलेज कट-ऑफ
मिरांडा कॉलेज 89
हंसराज कॉलेज 88
SGGSC कॉमर्स 78
केशव कॉलेज 76
SPM कॉलेज 75
मैत्रेयी कॉलेज 73
जीसस एंड मेरी कॉलेज 72
JDM कॉलेज 72
माता सुंदरी कॉलेज 72
राजधानी कॉलेज 72

DU NCWEB कट-ऑफ सूची 2023 को ऐसे डाउनलोड करें

बीए, बीकॉम प्रोग्राम्स के लिए डीयू NCWEB कट-ऑफ लिस्ट PDF के रूप में जारी की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय NCWEB कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • स्टेप 3: NCWEB के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 2023-2024 पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: एक नई PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • स्टेप 5: बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्सेज के लिए कट-ऑफ लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसे भी पढ़े:Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में बारिश से हुआ मौसम सुहावना, जानें आज की ताजा अपडेट

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular