बड़ी खबर

2019 से 2021 के दौरान 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं देश में लापता, सरकार ने संसद में दी जानकारी

India News (इंडिया न्यूज) ; देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं। यह आंकड़ा देश के गृह मंत्रालय की तरफ से संसद में बताया गया है। बता दें, सदन में पिछले सप्ताह सरकार ने यह आंकड़ा पेश किया। मालूम हो, महिलाओं के लापता होने की डेटा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जमा किया गया है। इस आकंड़े के मुताबिक, सबसे अधिक लड़कियां और महिलाएं मध्य प्रदेश में लापता हुई है। वहीँ दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

दिल्ली यूटी में नंबर वन

गृह मंत्रलय द्वारा पेश आंकड़ें के मुताबिक, देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि के दौरान 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। मंत्रालय की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि में इस तीन साल की अवधि में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं। छत्तीसगढ़ में इसी अवधि के दौरान 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं। वही केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दिल्ली इस मामले पर नंबर 1 पर है। यहां से सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। राष्ट्रीय राजधानी से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां साल 2019 से 2021 के बीच लापता हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में इस अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार ने रखी राय

बता दें, सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है। सरकार ने बताया कि आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू किया गया जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने समेत अन्य कड़े प्रावधान हैं।

also read ; दिल्ली में बीते एक सप्ताह में डबल हुई डेंगू की रफ्तार, 56 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

6 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

6 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

6 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

6 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

6 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

6 months ago