Tuesday, July 2, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में FIR दर्ज, जानें पूरी...

India News (इंडिया न्यूज),Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ कल यानी गुरुवार(18 जनवरी) को असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी है।

यात्रा के कारण रुट में किया गया था बदलाव

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को असम के जोरहाट शहर के अंदर अपने अनुमत मार्ग में बदलाव के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, जुलूस ने अनुमति के अनुसार केबी रोड की ओर जाने के बजाय शहर में एक अलग मोड़ ले लिया और इससे क्षेत्र में “अराजक स्थिति” पैदा हो गई।

भीड़ के कारण गिरे लोग

उन्होंने कहा, “लोगों की अचानक भीड़ के कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

सड़क सुरक्षा मानदंडों का किया गया उल्लंखन

अधिकारी के अनुसार, एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि यात्रा ने जिला प्रशासन के मानदंडों का पालन नहीं किया और इसने सड़क सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया। संपर्क करने पर विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्राथमिकी यात्रा से पहले अनावश्यक बाधाएं पैदा करने की एक चाल है।

आगे उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “पीडब्लूडी पॉइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कोई पुलिस नहीं थी। निर्धारित मार्ग बहुत छोटा था और हमारे पास एक बड़ी सभा थी। इसलिए, हमने केवल कुछ मीटर के लिए चक्कर लगाया। हिमंत बिस्वा सरमा यात्रा की सफलता से डरे हुए हैं पहले दिन (असम में) और अब इसे पटरी से उतारना चाहते हैं।”

ALSO READ:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular