Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबर91 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह : सीएम अरविंद केजरीवाल...

India News (इंडिया न्यूज़) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 91 वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। सभी नेताओं ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

हम सभी को मिलती है प्रेरणा

बता दें, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स यानि (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सीएन ने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश, संविधान और लोकतंत्र के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती रहती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खास अंदाज में जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने सिंह को फ़ोन कर कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

also read ; दिल्ली: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular