Saturday, July 6, 2024
Homeबड़ी खबरघी स्वाद ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी कारगर ; जानें इसके...

India News (इंडिया न्यूज़) : घी स्वाद में इतना मनमोहक होता है , अगर किसी भी पकवान में पड़ जाये तो उसका मजा दोगुना हो जाता है। भारतीय पकवानों की कल्पना बिना घी के नहीं की जा सकती लोग भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तड़का लगाने के लिए घी का उपयोग करते हैं तो कई बिना घी के रोटी खाना बिल्कुल पसंद नही करते, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ये सोचकर घी खाने से परहेज करते हैं कि इससे वजन बढ़ता है। क्या आपको पता है घी स्वाद ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी कारगर होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, रोजमर्रा के भोजन में घी को शामिल किया जाना चाहिए। क्योंकि ये न केवल पकवानों के स्वाद में बढ़ोतरी करता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है।

घी से होने वाले फायदे

1.बढ़ती हुई उम्र के प्रभाव को कम करना।

2.आंखों को हेल्दी रखने में मददगार।

3.बुद्धि और याददाश्त शक्ति सुधारने के लिए कारगर।

4.पाचन में करता है सुधार।

5.हेल्दी स्किन के लिए जरूरी।

यह लोग भूलकर भी न करें घी का सेवन

1.जो पेट से जुड़ी समस्या से पीड़ित हों।

2.जिनका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो।

3.जो IBS-D से पीड़ित हों।

4.बुखार के दौरान भी घी से परहेज करें, खासकर मौसम के बदलाव से होने वाला।

5.प्रेग्नेंट महिलाओं को घी खाते वक्त दोगुनी सावधानी बरतनी चाहिए, खासतौर से उन्हें जो गर्भावस्था में मोटापे से ग्रसित हैं।

also read ; केंद्र बुधवार को संसद में पेश कर सकती है महिला आरक्षण बिल ; सूत्र

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular