होम / बुखार समेत कई अन्य बीमारियों का रामबाण है गिलोय ; जानें इसके फायदे

बुखार समेत कई अन्य बीमारियों का रामबाण है गिलोय ; जानें इसके फायदे

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ) : जब इंडिया में कोरोना वायरस आया था, तब गिलोय की बड़ी चर्चा थी। बता दें, गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं गिलोय के सेवन से हमें किन बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

इम्यूनिटी बूस्टर

गिलोय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। जैसे कोई आसानी से बीमार पड़ जाता है। इसलिए कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी साबित होता है। बता दें, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने में कारगर

हमारे शरीर के पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में गिलोय बहुत फायदेमंद है। गिलोय में पाए जाने वाले औषधीय गुण पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त से उबरने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी गिलोय का उपयोग किया जा सकता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए है असरकार

बता दें, डायबिटीज के रोगियों के लिए गिलोय है बेहद असरदार। बता दें गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसीलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए भी गिलोय बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

ALSO READ ; केवल व्रत में काम नहीं आता मखाना, इन बिमारियों में भी है कारगर ; फायदे जान रह जायेंगे दंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox