होम / PM को जन्मदिन पर दिल्ली मेट्रो में लड़की ने संस्कृत में दी बधाई ; पीएम का यूं रहा रिएक्शन

PM को जन्मदिन पर दिल्ली मेट्रो में लड़की ने संस्कृत में दी बधाई ; पीएम का यूं रहा रिएक्शन

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर ( Vadnagar) में हुआ था। 2014 से लगातर वो पीएम की गद्दी पर विराजमान हैं और देश की कमान संभाल रहे हैं। बता दें, अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम ने देश को कई सौगात दी। पीएम मोदी ने आज सुबह द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने दिल्ली मेट्रो की सवारी की। यहां दिल्ली मेट्रो में एक लड़की ने उन्हें संस्कृत में शुभकामनाएं दी।

पीएम को संस्कृत में जन्मदिन की मिली बधाई

बता दें, जब प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो से यात्रा कर रहे थे, तो उनके साथ बैठी एक लड़की ने संस्कृत में जन्मदिन गीत गाकर शुभकामनाएं दी। यह गीत कुछ ऐसा हैं….’जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे

शंतनोतु हि सर्वदा मुदम्

प्रार्थयामहे भव शतायु:

ईश्वर सदा त्वाम् च रक्षतु

पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय

जीवनम् तव भवतु सार्थकम्’

इसका अर्थ है- प्रिय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह जन्मदिन आपके लिए खुशी और समृद्धि लाए। भगवान से आपके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें। आप इसी राह पर चलते रहें, नेक काम करें और आपका जीवन सफल हो।

मंत्र्मुघ्ध दिखे पीएम मोदी

बता दें, जन्मदिन पर लड़की द्वारा संस्कृत में बधाई मिलने पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिखे। सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी को मेट्रो के अंदर यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान यात्रियों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

also read ; 5 बदलावों के साथ खिताबी मुकाबले में उतरा भारत, श्रीलंका के खिलाफ ये है प्लेइंग -11

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox