Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरमैक्सवेल ने बनाया सबसे तेज ODI शतक, 40 बॉल में बनाए 100

India News ( इंडिया न्यूज) : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास बना दिया है। वनडे विश्व कप में मैक्सवेल सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड एडन मार्करम के नाम था। मालूम हो, इसी विश्व कप में मार्करम ने श्री लंका खिलाफ 49 गेंद पर शतक लगाया था। जिसे अब नीदरलैंड के खिलाफ मैक्सवेल ने ध्वस्त कर दिया है।

इस मैच में मैक्सवेल 106 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 9 चौके और 8 छक्के लगाने में कामयाबी पाई।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ शतक

ग्लेन मैक्सवेल- 40 गेंदें
एडेन मार्कराम – 49 गेंद
केविन ओ’ब्रायन- 50 गेंदे
ग्लेन मैक्सवेल- 51 गेंदें
एबी डिविलियर्स- 52 गेंदें

विश्व कप में सबसे तेज शतक इन खिलाडियों के नाम

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्कराम, केविन ओ’ब्रायन और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी शामिल है। मैक्सवेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं एडन मार्करम जिन्होंने 49 गेंद में शतक लगाया है। वहीं, इस मामले में अब तीसरे नंबर पर केविन ओ’ब्रायन हैं. केविन ओ’ब्रायन ने 50 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने वनडे विश्व कप में 52 गेंद पर शतक ठोका है। वहीँ, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गेन ने 57 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है।

also read ; प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार का केंद्र पर बड़ा आरोप, जानें क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular