Monday, July 8, 2024
Homeनेशनलरात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे वैश्विक नेता, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम...

India News (इंडिया न्यूज़) : जी-20 रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं। इस दरम्यान पीएम मोदी भी उनके साथ नजर आए। दोनों ने एक साथ वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। बता दें, डिनर में मेहमान भारतीय शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे।

मेहमानों की थाली में मोटा अनाज

सामने आई जानकारी के अनुसार, जी-20 में आए देश-विदेश के अतिथि जो भोजन यहां करने वाले हैं, वह भारत की बिल्कुल प्राचीन आदिवासी खाद्य परंपरा और खाद्य संस्कृति का हिस्सा है। इसे वैश्विक पटल पर पहचान दिलाए जाने की कोशिशें तेज हो रही हैं और साल 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया गया है। अतिथियों के भोजन के मेन्यू में जो सामने आया है कि उनकी थाली में रागी, बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों को प्रमोट करने के लिए इन दो दिनों की समिट में विदेशी मेहमानों को मिलेट्स कुकीज, केक, खीर, इडली, सूप, नरगिसी कोफ्ता जैसी डिशेज परोसी जा रही हैं।

2023 है इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट

बता दें, मिलेट के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट घोषित किया गया है। भारत की ओर से की गई इस पहल के कारण दुनिया का ध्‍यान इस अनाज की ओर गया है। मालूम हो, मिलेट्स में मोटे और छोटे दानों वाले अनाज शामिल होते हैं। प्रमुख मोटे अनाजों में ज्वार, बाजरा और रागी का नाम आता है, तो वहीं छोटे अनाजों में कुटकी, कांगनी, कोदो और सांवा शामिल हैं।

also read ; ‘हम मिलकर चुनौतियों का सामना करेंगे’ ; ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular