Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलGuinness World Record: महाराष्ट्र में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, करीबन 33000 दीयों...

Guinness World Record: महाराष्ट्र में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, करीबन 33000 दीयों से लिखा ‘सियावर रामचन्द्र की जय'

India News (इंडिया न्यूज), Guinness World Record: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कुल 33,258 दियों का इस्तमाल कर हिंदी में “सियावर रामचन्द्र की जय” लिख कर, दीपक जलाए गए। इन दीपकों को जला कर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले द्वारा एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम शनिवार रात चंद्रपुर के चंदा क्लब मैदान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री मुनगंटीवार भी मौजूद रहे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मिलिंद वेर्लेकर तथा प्रसाद कुलकर्णी द्वारा रविवार सुबह मुनगंटीवार को इस उपलब्धि को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज सौंपा गया। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय ने किया था। जिसके बाद कई हजार लोगों ने इसे देखा भी था।

आज का दिन बहुत खास

आज PM मोदी अयोध्या ने राम मंदिर का उद्घाटन तथा राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करी। इस समारोह में राजनेता, फिल्मी हस्तियां, प्रमुख उद्योगपतियों का साथ-साथ 7,000 से भी ज्यादा लोगों के उपस्थित रहें, जो गहन सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व का एक क्षण था। वहीं इस क्षण को लंबे समय से एक आकांक्षा के रूप में रखा गया था। उद्घाटन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें PM मोदी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की अध्यक्षता करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक समाप्त होगा।

पूर्ण काली राम लल्ला की मूर्ति आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित की जाएगी, मूर्ति की ऊंचाई 4:24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। मूर्ति का वजन 150 से 200 किलोग्राम के बीच है।

सुरक्षा के चाक चौबंद

  • जल्द शुरु होगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से जुड़े 16 विधि-विधान।
  • प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सेवन लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है।
  • SPG और NSG कमांडो तैनात हैं।
  • चप्पे-चप्पे पर AI से लैस ड्रोन से नजर बनी हुई है।
  • इस खास मौके पर 7140 मेहमानों के शामिल होने के आसार।

ये भी पढ़े- Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन पर PM मोदी की अयोध्यावासियों को भेंट, सूर्योदय योजना का किया एलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular