Thursday, July 4, 2024
HomeWeatherदिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के...

India News (इंडिया न्यूज़) : देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, आगे भी बारिश का ये दौर जारी रहेगा। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना रहेगा। IMD ने 6 अगस्‍त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्‍ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम कोंकण और गोवा में भी अलग-अलग जगहों पर भारी से अधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, तटीय कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, बिहार, हरियाणा, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मेघालय, असम, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

जुलाई की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगर देखा जाये तो सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है। हालाँकि, इस बार माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। बारिश पर बात की जाये तो अमूनन मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।

also read ; दिल्ली-एनसीआर में दोपहर को मौसम ने बदला मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular