Friday, July 5, 2024
HomeWeatherदिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी ये जानकारी

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में मौसम की आंखमिचौली जारी है। कभी यहां बारिश देखने को मिल रही है तो कभी तेज धूप लोगों को सता रही है। दिल्ली में आज के मौसम पर बात करे तो आज यानी 14 सितंबर को यहां तेज धूप खिली हुई है। वहीँ उमसवाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वहीँ राजधानी में बारिश पर बात करे तो मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

दिल्ली में कल से बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 14 सितंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ, आज शाम या रात तक हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीँ, कल यानी शुक्रवार की यहां न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किये जाने के आसार है। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। दिल्लीवासियों को कल मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

वीकेंड में ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वीकेंड यानी शनिवार को भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही रविवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा।

also read ; दिल्ली में अगले पांच दिन बरसेंगे बादल, IMD ने दी जानकारी

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular