बड़ी खबर

बरसात में अगर आप भी है सर्दी -खांसी से परेशान, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

India News (इंडिया न्यूज़) : खांसी एक आम समस्या है जो हमारे दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसके कारण हमें रात भर नींद नहीं आती और सांस लेने में भी कठिनाई होती है। खांसी बलगम, धूल या धुएं से हुई असहजता को साफ करने के लिए एक प्रक्रिया है। जो किसी भी मौसम में हो सकती है इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। परेशानी की बात तब है जब ये लगातार कई दिनों तक बनी रहे। क्योंकि अभी मानसून का मौसम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ खांसी जैसी समस्या होना आम बात है। लेकिन अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें दिन के बजाय रात में ज्यादा खांसी आती है।जिसकी वजह से नींद खराब होती है तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप पा सकते हैं इस समस्या से जल्द राहत।

पुदीना और तुलसी चाय

पुदीने की पत्तियों से बनी चाय खांसी को कम करने में मदद कर सकती है। गरम पानी में नमक मिलाकर गरारे करना खांसी को शांत कर सकता है। तुलसी की पत्तियों से बना काढ़ा खांसी और सर्दी के लिए लाभकारी होता है। गर्म तेल से गले और सीने की मालिश करना खांसी को आराम पहुंचा सकता है। साथ ही आप अदरक और काली मिर्च से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं यह भी आपको जल्द राहत पंहुचा सकते हैं। यहां बताए गए घरेलू नुस्खे खांसी से राहत प्रदान कर सकते हैं लेकिन यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहती है या गंभीर है, तो चिकित्सक से संपर्क करना अनिवार्य है।

शहद और नींबू

एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं, यह खांसी को कम करने में मदद कर करता है। एक छोटी सी अदरक को पीसकर उसका रस निकालें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। रोजाना इसे सुबह और शाम खाएं, जिससे खांसी में आराम मिल सकता है। एक गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे रात को सोते समय पिएं। यह खांसी को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप गुड का सेवन कर सकते हैं। ये आपको खासी से जल्द ही छुटकारा दिला सकता है।

also read ‘ टमाटर हुआ सब्जियों का राजा ; बढ़ते भाव ने बिगाड़ दिया है अच्छे -अच्छों का बजट

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago