Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरअगर बरसात में सर्दी और खांसी से हैं परेशान, तो इन घरेलू...

India News (इंडिया न्यूज़) : बरसात में खांसी और जुकाम होना एक आम समस्या है जो हमारे दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसके कारण हमें रात भर नींद नहीं आती और सांस लेने में भी कठिनाई होती है। खांसी बलगम, धूल या धुएं से हुई असहजता को साफ करने के लिए एक प्रक्रिया है। जो किसी भी मौसम में हो सकती है इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। परेशानी की बात तब है जब ये लगातार कई दिनों तक बनी रहे। क्योंकि अभी मानसून का मौसम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ खांसी जैसी समस्या होना आम बात है। लेकिन अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें दिन के बजाय रात में ज्यादा खांसी आती है।जिसकी वजह से नींद खराब होती है तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप पा सकते हैं इस समस्या से जल्द राहत।

शहद और नींबू

एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं, यह खांसी को कम करने में मदद कर करता है। एक छोटी सी अदरक को पीसकर उसका रस निकालें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। रोजाना इसे सुबह और शाम खाएं, जिससे खांसी में आराम मिल सकता है। एक गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे रात को सोते समय पिएं। यह खांसी को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप गुड का सेवन कर सकते हैं। ये आपको खासी से जल्द ही छुटकारा दिला सकता है।

पुदीना और तुलसी चाय

पुदीने की पत्तियों से बनी चाय खांसी को कम करने में मदद कर सकती है। गरम पानी में नमक मिलाकर गरारे करना खांसी को शांत कर सकता है। तुलसी की पत्तियों से बना काढ़ा खांसी और सर्दी के लिए लाभकारी होता है। गर्म तेल से गले और सीने की मालिश करना खांसी को आराम पहुंचा सकता है। साथ ही आप अदरक और काली मिर्च से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं यह भी आपको जल्द राहत पंहुचा सकते हैं। यहां बताए गए घरेलू नुस्खे खांसी से राहत प्रदान कर सकते हैं लेकिन यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहती है या गंभीर है, तो चिकित्सक से संपर्क करना अनिवार्य है।

ALSO READ ; डायबिटीज, कब्ज जैसे कई बीमारियों का रामबाण है ‘बेलपत्र’ ; इसके फायदे जान रह जाएंगे दंग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular