Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरचंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर' में गूंजा...

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान-3 की सफलता पर पुरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं सफल हो गई है। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। इसरो के इतिहास में आज यानि 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो चूका है। बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। जो निर्धारित समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर हुई है।

इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर’ में गूंजा ; ‘वंदे मातरम’

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर ‘वंदे मातरम’ के नारों और जश्न से झूम उठा। पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम वास्तव में उत्साहित हैं…हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।

‘ भारत चंद्रमा पर है

वहीं, चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक पी. वीरमुथुवेल ने कहा कि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं। वहीं, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है।विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा ‘ भारत चंद्रमा पर है।

 

also read ; चंद्रयान -3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग ; इसरो ने स्थापित किया कीर्तिमान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular