होम / हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात; चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात; चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान-3 की सफलता पर पुरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं सफल हो गई है। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। इसरो के इतिहास में आज यानि 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो चूका है। बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। जो निर्धारित समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर हुई है।भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन करके सराहना की है।

हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की उल्लेखनीय लैंडिंग देखी। चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज के नए रास्ते खुलेंगे। यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर सेना के जवानों ने भी जश्न मनाया है।सामने आई तश्वीरों के मुताबिक, मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

also read ; चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर’ में गूंजा ; ‘वंदे मातरम’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox