होम / karnataka result 2023: मतगणना की उलटी गिनती शुरू, जानें खास दिन से पहले किसने क्या कहा

karnataka result 2023: मतगणना की उलटी गिनती शुरू, जानें खास दिन से पहले किसने क्या कहा

• LAST UPDATED : May 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज),karnataka result 2023: कर्नाटक चुनाव के परिणामों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं। जो 2,615 उम्मीदवारों के भविष्य की पेटी खोलेंगे। गत 10 मई को राज्य में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। एग्जिट पोल में संभावित रूप से त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, कुछ ने कांग्रेस पार्टी को स्वतंत्र रूप से बहुमत हासिल करने की संभावना जताई है।

राजनीतिक विश्लेष्कों का मानना है कि कर्नाटक विधान सभा चुनाव के परिणाम से बहुत कुछ स्पष्ट होने वाला है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी अगर जीतती है तो यह पार्टी के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हिमाचल चुनाव को छोड़ दिया जाए तो हाल के महीनों में पार्टी को राजनीतिक तौर पर कोई खास सफलता नहीं मिली है। कर्नाटक की जीत पार्टी के किसी बड़ी सफलता से कम नहीं होगी।

खास दिन से पहले किसने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार, जयराम रमेश ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा,” सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।”

उन्होंने कहा,”कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है, क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। बीजेपी की कर्नाटक में हार के बाद दिल्ली का दरवाजा 2024 में कांग्रेस के लिए खुला है।”

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, “एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है। हम उन नमूनों पर नहीं जाते हैं, मेरा नमूना आकार बहुत अधिक है और इसमें हमारे पास सहज बहुमत होगा। मैं जेडीएस के बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए। मेरे पास कोई बैकअप योजना नहीं है, मेरी एकमात्र योजना है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,” मैं कर्नाटक के 6.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है। चलिए कल तक का इंतजार करते हैं, जब तक नतीजे नहीं आ जाते। बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और हम कर्नाटक के लोगों की सेवा करेंगे।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्हें (डीके शिवकुमार) कल तक अपनी 141 सीटों से खुश होने दें। मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए विधायक दल की बैठक होगी।”

Also Read: Karnataka exit poll 2023: किसको झटका-किसका कर्नाटका, इंडिया न्यूज पर जानें सबसे सटीक एग्जिट पोल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox